सुष्मिता सेन ने भाई राजीव सेन को किया अनफॉलो, भाभी चारु असोपा को करती हैं फॉलो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 11:48 PM IST

Sushmita Sen unfollowed brother Rajeev Sen: चारु असोपा ने अक्सर इस बारे में बात की है कि कैसे सुष्मिता सेन उनके लिए सबसे बड़ा सहारा रही हैं। वह हमेशा उनके और उनकी बेटी जियाना के लिए अच्छी रही हैं....

सुष्मिता सेन ने भाई राजीव सेन को किया अनफॉलो, भाभी चारु असोपा को करती हैं फॉलो

Sushmita Sen unfollowed brother: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा के बीच अलगाव की खबरें काफी समय से आ रही हैं। चारु असोपा ने खुद अपने व्लॉग्स में दावा किया है कि राजीव उनके बच्चे के लिए एक जिम्मेदार पिता नहीं है और यही कारण है कि वह उनसे अलग होना चाहती हैं। जबकि राजीव का दावा है कि चारू ने उनसे अपनी पहली शादी के बारे में छुपाया है। हालांकि चारु असोपा, राजीव द्वारा झूठ बोलने के लिए उन पर बरस पड़ी थीं। अलग हुए कपल ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं। अब ताजा रिपोर्ट यह है कि सुष्मिता सेन ने भाई राजीव सेन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है जबकि वह चारु को फॉलो करती रहती हैं। 

चारु असोपा ने अक्सर इस बारे में बात की है कि कैसे सुष्मिता सेन उनके लिए सबसे बड़ा सहारा रही हैं। वह हमेशा उनके और उनकी बेटी जियाना के लिए अच्छी रही हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सुष्मिता ने भाई राजीव को फॉलो करना बंद कर दिया है और ऐसा लगता है कि तलाक लेने का फैसला करने के बाद सुष्मिता ने राजीव से सभी संबंध तोड़ लिए हैं।

Charu Asopa and Rajeev pose for a happy picture with sister Sushmita Sen  and her beau Rohman Shawl - Times of India

एक बातचीत में चारु ने सुष्मिता की प्रशंसा की थी और कहा था, 'मैं अपनी सास के साथ अद्भुत बंधन शेयर करती हूं। वास्तव में, वह मुझे एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करती रहती हैं। वह मुझे रोजाना मालिश करने के लिए कहती है। ताकि मेरी बाहें सही आकार में हों। वह मुझे प्रेरित करती रहती हैं और वह अद्भुत है। मेरे जीवन में तीन अद्भुत महिलाएं हैं, मेरी मां, मेरी सास और ननद। मैं उनसे एक नियमित आधार पर सीखती हूं। मैंने अपनी ननद सुष्मिता दीदी से बहुत कुछ सीखा है, खासकर अकेले रहने के बावजूद उन्होंने अपनी दो बेटियों की कितनी अच्छी परवरिश की है। वह मुझे विश्वास दिलाती हैं कि एक महिला जीवन में कुछ भी कर सकती है।'

राजीव की बात करें तो उन्होंने अपनी बहन सुष्मिता सेन और चारू को अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है जबकि वह ललित मोदी को फॉलो करते हैं। गुरुवार रात ही ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की और शुक्रवार को सुष्मिता ने भी ललित के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार की। जबकि उनके परिवार वालों को इस रिश्ते की जानकारी नहीं है।

End of Article