ललित मोदी संग अफेयर पर आया सुष्मिता सेन के भाई राजीव का रिएक्शन, बोले- मुझे तो मालूम ही नहीं था...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 06:59 AM IST

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं, जिसकी जानकारी खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इन खबरों पर सुष्मिता के छोटे भाई राजीव सेन ने रिएक्ट करते हुए ये बात कही।

ललित मोदी संग अफेयर पर आया सुष्मिता सेन के भाई राजीव का रिएक्शन, बोले- मुझे तो मालूम ही नहीं था...

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं। ललित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी। सुष्मिता और ललित मोदी की डेटिंग की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। अब सुष्मिता के छोटे भाई राजीव सेन ने इसपर रिएक्ट किया है। 

बहन की डेटिंग लाइफ पर ये बोले राजीव सेन

ईटाइम्स ने राजीव सेन से बात कर बहन की लव लाइफ के बारे में आई इस खबर के बारे में जानना चाहा। इसपर राजीव ने कहा, 'मैं खुश हूं और हैरान हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करूंगा। मुझे इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। मेरी बहन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, इसलिए, मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।' मालूम हो कि ललित मोदी उम्र में सुष्मिता से 10 साल बड़े हैं। 

15 साल छोटे रोहमन शॉल को किया था डेट 

ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन एक्टर रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। दोनों ने करीब तीन साल तक एक दूसरे को ना केवल डेट किया बल्कि वो लिव-इन में भी रहे। रोहमन उम्र में सुष्मिता से 15 साल छोटे हैं। दोनों का रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं पाया और पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि अब भी दोनों दोस्त हैं। 

ललित मोदी ने किया था ये ट्वीट

बता दें कि सुष्मिता संग रिलेशनशिप की जानकारी देते हुए ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा था, 'मेरे परिवार और बेटर हाफ के साथ मालदीव और सार्डिनिया के वर्ल्ड टूर के बद अब वापस लंदन में हूं। आखिरकार एक नई शुरुआत और एक नया जीवन। मैं चांद पर हूं...।' इसके बाद खबरें आने लगीं कि दोनों ने शादी कर ली है। इसके बाद ललित मोदी ने ट्वीट कर यह साफ किया कि उन्होंने अभी शादी नहीं की है, वो रिलेशनशिप में हैं। 

End of Article