केदारनाथ के डायरेक्टर ने कहा- सुशांत को नहीं मिला सारा जैसा प्यार, डेढ़ साल में 50 बार बदला अपना नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2020, 08:17 PM IST

Abhishek Kapoor On Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी फिल्म केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने कई बातें शेयर की है। अभिषेक ने बताया कि सुशांत ने एक साल 50 बार फोन नंबर बदला था।

केदारनाथ के डायरेक्टर ने कहा- सुशांत को नहीं मिला सारा जैसा प्यार, डेढ़ साल में 50 बार बदला अपना नंबर

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के लगभग एक हफ्ते बाद भी उनके फैंस इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। सुशांत की मृत्यु के बाद अब उनकी डेब्यू फिल्म काई पो चे और केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से सुशांत ने 50 बार अपना नंबर बदल दिया था। 

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिषेक कपूर ने बताया- 'मैंने पिछले एक-डेढ़ साल से उससे बात नहीं की थी। उसने 50 बार अपना नंबर बदल दिया था। मुझे याद है जब केदारनाथ जब रिलीज हुई थी तो मीडिया ने उसकी काफी आलोचना की थी।'

बकौल अभिषेक कपूर- 'सुशांत को दिख रहा था कि उन्हें सारा जितना प्यार नहीं मिल रहा था। हर कोई सारा के बारे में बात कर रहा था। वह खोया-खोया सा रहता था। वह मुझसे भी बात नहीं कर रहा था। मैंने उसे कुछ मैसेज भी भेजे। फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।' 

बर्थडे पर भी नहीं उठाया था फोन 
अभिषेक कपूर ने बताया कि-मैंने सुशांत को मैसेज भेजा- 'भाई हम तुमसे बात करना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि तुम गुस्सा हो, बिजी हो या फिर कोई दूसरी वजह है। मुझे कॉल करना। हमने बेहतरीन फिल्म बनाई है। अगर अभी सेलिब्रेट नहीं करेंगे तो कब करेंगे।' ये हमारी आखिरी बातचीत थी।

केदारनाथ के डायरेक्टर के मुताबिक मैंने जनवरी में उसे दोबारा मैसेज भेजा। उसने अपने बर्थडे पर भी मैसेज का जवाब नहीं दिया। मुझे लगा कोई नहीं, ये गया है आएगा ये। हालांकि, मुझे पता था कि वह सही नहीं है पर आप अपनी सीमा नहीं पार कर सकते हैं।    
 

पुलिस कर रही है पूछताछ 
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस उनके करीबियों और बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गजों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज कर लिया है। इसमें उन्होंने सुशांत को डिप्रेशन की बात कूबूल की है। 

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस यशराज फिल्म्स से भी पूछताछ कर सकती है। यशराज के साथ सुशांत का कॉन्ट्रैक्ट था। हालांकि, ये कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। वहीं, सुशांत के पिता ने बताया कि वह बॉलीवुड के बदलते माहौल से दुखी थे। 

End of Article