खास दोस्त ने किया खुलासा- 'अवॉर्ड शो में सुशांत सिंह राजपूत को किया गया था जलील'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2020, 08:22 PM IST

Sushant Singh Rajput Friend: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके खास दोस्त ने कई खुलासे किए हैं। सुशांत के दोस्त ने बताया कि एक्टर उनसे हर एक चीज शेयर किया करते थे।

खास दोस्त ने किया खुलासा- 'अवॉर्ड शो में सुशांत सिंह राजपूत को किया गया था जलील'

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा का वक्त गुजर गया है। हालांकि, अभी भी उनके करीबी और दोस्त ये मानने को तैयार नहीं है कि सुशांत डिप्रेशन के कारण ऐसा कदम उठा सकते हैं। सुशांत के दोस्त ने अब एक अवार्ड शो का किस्सा बताया कि किस तरह उन्हें जलील किया गया। 

Times Now से बातचीत में सुशांत के दोस्त सुनील शुक्ला ने कहा कि एक्टर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर एक बात उनसे शेयर किया करते थे। बकौल सुनील- 'उन्होंने मुझे  एक अवॉर्ड शो की घटना के बारे में बताया था। वहां कुछ बुरा हुआ जिसके बाद उन्हें काफी जलील किया गया था।' 

सुनील ने जब सुशांत से घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- 'मेरी फिल्म काई पो छे! हिट हुई थी। वो एक बेहद सफल फिल्म थी। इसके अलावा सुशांत को एक फिल्म दी गई लेकिन, वह चलने वाली नहीं थी। इस कारण वह ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज हुई थी।' 

सुशांत थे बेहद कॉन्फिडेंट
सुनील ने बताया कि साल नवंबर-दिसंबर 2018 में दोनों की आखिरी बार मुलाकात हुई थी। सुनील के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत कभी डिप्रेस नहीं हो सकते हैं। वह आत्मविश्वास से भरे शख्स थे।'

सुनील ने बताया कि सुशांत से मुलाकात उनके जिम में हुआ करती थी। वह दोनों साथ ही वर्कआउट भी किया करते थे। सुनील ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ साजिश की है। वह एक बड़े स्टार बनने वाले थे।      

पुलिस को देना चाहते हैं बयान 
सुनील ने कहा कि वह इस केस में पुलिस को भी बयान देना चाहते हैं। सुनील ने इसके लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक एप्लिकेशन भी दी है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस में आरटीआई डाली है।

सुनील ने अपनी आरटीआई में उन्होंने मुंबई पुलिस के सालाना इवेंट की डिटेल मांगी है। इसके अलावा  इस इवेंट में स्टार्स को कितने रुपए बतौर पेमेंट दी जाती है।  इसके अलावा नेपोटिज्म एंगल से भी मामले की जांच की मांग की है। 

End of Article