Exclusive: क्‍या सुशांत स‍िंह राजपूत का नंबर ब्‍लॉक कर द‍िया था र‍िया ने, 8 से 14 जून के बीच नहीं हुई बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2020, 02:37 PM IST

Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty CALL RECORDS: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की कॉल र‍िकॉर्ड सामने आ गई है ज‍िसके अनुसार यह पता चलता है क‍ि र‍िया और सुशांत के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

Exclusive: क्‍या सुशांत स‍िंह राजपूत का नंबर ब्‍लॉक कर द‍िया था र‍िया ने, 8 से 14 जून के बीच नहीं हुई बात

Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty CALL RECORDS: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के मामले में रोज नई चीजें सामने आ रही हैं। कभी कोई बयान या कोई नया खुलासा इस केस की नई परत खोल देता है। अब सुशांत सिंह राजपूत की कॉल र‍िकॉर्ड सामने आ गई है ज‍िसके अनुसार यह पता चलता है क‍ि र‍िया और सुशांत के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। टाइम्‍स नाउ के पास सुशांत सिंह राजपूत की कॉल ड‍िटेल है। 

इस कॉल डिटेल के अनुसार जनवरी 2020 में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच कुल 19 बार बात हुई जबकि कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे और शादी करने वाले थे। यह कॉल 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच की गई हैं जब सुशांत सिंह राजपूत अपने परिवार के साथ थे। इस संबंध में सुशांत के पिता ने भी एफआईआर में खुलासा किया था कि जब सुशांत उनके पास थे तो रिया फोन कर वापस आने का दवाब बनाती थीं।

8 जून से 14 जून तक दोनों के बीच कोई बात नहीं

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। हालांकि इस बात की जांच होना बाकी है कि क्‍या वाकई सुशांत ने आत्‍महत्‍या की। बताते चलें कि इस घटना से पहले 8 जून को रिया चक्रवर्ती सुशांत के घर से चली गई थीं। काफी समय से वह सुशांत के घर में ही लिव-इन रिलेशन में रह रही थीं। इस बात का खुलासा सुशांत के नौकर नीरज ने भी किया है कि सुशांत ने कभी उन्‍हें जाने को नहीं कहा। 8 जून को अचानक उन्‍होंने दो बैग में सामान पैक किया और चली गईं।

ED ने रिया चक्रवर्ती को भेजा समन

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट ने रिया को 'अंतरिम संरक्षण' देने से इनकार कर दिया, वहीं दूसरी तरफ अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया को समन जारी किया है। रिया को 7 अगस्त को यानी शुक्रवार को मुंबई में ईडी के सामने पेश होना होगा। ईडी ने बिहार पुलिस की एफआईआर के आधार पर पिछले हफ्ते रिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 

End of Article