तीन महीने बाद जिम पहुंचीं सनी लियोनी ने कर दी ये गलती, फैंस को हो रही चिंता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2020, 07:13 PM IST

Sunny Leone Gym Video: सनी लियोनी तीन महीने बाद जिम पहुंचीं। यहां उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए अपना वीडियो शेयर किया और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि फैंस को चिंता हो गई।

तीन महीने बाद जिम पहुंचीं सनी लियोनी ने कर दी ये गलती, फैंस को हो रही चिंता
Photo Credit: Instagram

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया हुआ है और इसके चलते पिछले कुछ समय से ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में लॉकडाउन था। इस दौरान सभी अपने घरों में रहकर ही समय बिता रहे हैं और सेलेब्स जो सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं उनमें से एक जिम भी है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी पिछले एक महीने से ज्यादा समय से अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हैं, जहां अब जिम खुल गए हैं। जिम खुलने से सनी काफी खुश हैं और जिम भी पहुंच गई हैं।

वर्कआउट करते हुए शेयर की वीडियो

सनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'तीन महीने बाद, आखिरकार जिम खुल गए।' लेकिन सनी का ये वीडियो देखकर उनके फैंस को चिंता हो गई हैं। दरअसल वर्कआउट करते हुए सनी लियोनी मास्क पहने नजर आ रही हैं। जिससे उनके फैंस को चिंता हो गई। सनी के पोस्ट पर कमेंट कर फैंस कह रहे हैं कि उन्हें मास्क पहनकर वर्कआउट नहीं करना चाहिए। 

वर्कआउट करते समय क्यों खतरनाक है मास्क पहनना? 

दरअसल वर्कआउट करते समय मास्क पहनकर रखने से जान जाने का खतरा होता है। चीन के वुहान से कुछ समय पहले एक मामला सामने आया था जहां एक 26 साल के एक युवक ने मास्क पहनकर वर्कआउट किया और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। युवक ने इसे नजरअंदाज करते हुए वर्कआउट जारी रखा जिसके बाद उसे छाती में दर्द हुआ जिसके बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक वर्कआउट करते समय मास्क पहनने से ऐसा हुआ।

पिछले महीने गईं थीं अमेरिका

मालूम हो कि सनी लियोनी पिछले महीने अपने तीनों बच्चों बेटी निशा और जुड़वां बेटों अशर और नोह के साथ लॉस एंजेलिस चली गई थीं। सनी ने अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया। उन्होंने मदर्स डे के मौके पर बच्चों संग फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। 

End of Article