सनी देओल बनाएंगे तेलुगू फिल्म 'ब्रोचेवरेवरुआ' का हिन्दी रीमेक, लीड रोल में नजर आएंगे बेटे करण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2020, 11:43 AM IST

बॉलीवुड एक्‍टर सनी देओल ने अपने बेटे करण के ल‍िए नई फ‍िल्‍म फाइनल कर ली है। वह करण को लीड रोल में लेकर तेलुगू फिल्म 'ब्रोचेवरेवरुआ' का हिन्दी रीमेक बनाएंगे।

सनी देओल बनाएंगे तेलुगू फिल्म 'ब्रोचेवरेवरुआ' का हिन्दी रीमेक, लीड रोल में नजर आएंगे बेटे करण

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से स‍िनेमा का सारा काम रुका हुआ है। ना कोई फ‍िल्‍म रिलीज हो रही है और ना ही कोई सितारा शूटिंग कर रहा है। सभी अपने अपने घरों में वक्‍त बिता रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्‍टर सनी देओल ने अपने बेटे करण के ल‍िए नई फ‍िल्‍म फाइनल कर ली है। वह करण को लीड रोल में लेकर तेलुगू फिल्म 'ब्रोचेवरेवरुआ' का हिन्दी रीमेक बनाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल ने  तेलुगू फिल्म 'ब्रोचेवरेवरुआ' के अधिकार खरीद लिए हैं और वह लॉकडाउन के बाद इस पर काम शुरू करेंगे। यह सुपहहिट फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और इसे काफी पसंद किया गया था। 

'ब्रोचेवरेवरुआ' एक क्राइम कॉमिडी थ्रिलर फिल्म थी , जिसमें श्री विष्णु, निवेता थॉमस, निवेता पेतुराज और सत्यदेव कंचरण लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म 3 दोस्तों की कहानी है जिनका पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता है। अब सनी इसे हिंदी में बनाएंगे तो करण देओल लीड हीरो होंगे। बाकी दो एक्‍टर कौन होंगे इसकी जानकारी जल्‍द मिल जाएगी। 

बता दें कि सनी देओल ने बीते साल अपने बेटे करण देओल का डेब्‍यू कराया था। वह फ‍िल्‍म पल पल दिल के पास में नजर आए थे और सनी देओल ने इस फ‍िल्‍म के ल‍िए खूब पैसा बहाया था। हालांकि यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। एक्टिंग और कहानी दोनों के मामले में यह काफी मजोर साबित हुई थी। हो सकता है कि उससे सबक लेकर सनी देओल ने इस बार अच्‍छी कहानी चुनी है।

End of Article