ऐसी दिखती है Shilpa Shetty की बेटी Samisha Raj kundra, पहली बार सामने आया चेहरा, वायरल हुईं फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2020, 04:08 PM IST

Shilpa Shetty daughter face Photos: अब तक शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बेटी समीशा का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन आखिरकार अब शिल्पा के फैन्स के लिए इंतजार खत्म हो गया है!

ऐसी दिखती है Shilpa Shetty की बेटी Samisha Raj kundra, पहली बार सामने आया चेहरा, वायरल हुईं फोटोज

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा ने इसी साल सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का स्वागत किया है। घर में नन्हे मेहमान के आने के बाद से कपल लगातार उनके साथ वीडियोज और तस्वीरें शेयर करता आ रहा है। हालांकि अब तक शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बेटी समीशा का चेहरा नहीं दिखाया है।

अभिनेत्री इन दिनों बेटी के साथ काफी वक्त बिता रही हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर समीशा के साथ वीडियोज पोस्ट करती हैं। हालांकि फैन्स हमेशा पूछते रहते हैं कि नौ महीने की बच्ची का चेहरा उन्हें कब देखने को मिलेगा? लेकिन अब फैन्स को शिल्पा की बेटी की पहली झलक देखने को मिल गई है। 

जी हां, ऐसा लग रहा है कि आखिरकार शिल्पा शेट्टी के प्रशंसकों के लिए इंतजार खत्म हो गया है! अभिनेत्री शिल्पा को आज मुंबई में समीशा के साथ देखा गया। शिल्पा शेट्टी कार से बाहर बेटी समीशा को गोद में लेकर निकली थीं। जैसे ही वो बाहर आईं कैमरे में समीशा का चेहरा कैद हो गया। शिल्पा शेट्टी बेटी को गोद लिए दिखीं। तस्वीरों में नन्ही समीशा मां के साथ बेहद क्यूट दिखी। 

तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी की बेटी बहुत ही प्यारी दिख रही है। समीशा ने गुलाबी रंग का टॉप और ग्रे रंग की पैंट पहनी हुई है। इसके साथ ही एक प्यारा रोज वाला हेयरबैंड भी लगाया हुआ है। वहीं मां शिल्पा इस दौपान जींस और एक लाइनिंग शर्ट में नजर आईं। 

समीशा ने हाल ही में अपने बड़े भाई वियान राज कुंद्रा के साथ इस साल अपना पहला भाई दूज मनाया था। इस सेलिब्रेशन की एक वीडियो शिल्पा ने शेयर किया था जिसमें मां-बेटी और बेटा तीनों सफेद रंग के कपड़े पहने दिखे थे।

आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नवंबर 2009 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। 21 मई 2012 को दोनों पहली बार पेरेंट्स बने थे और उनके बेटे वियान राज कुंद्रा का जन्म हुआ। इसके बाद 15 फरवरी 2020 को दोनों सरोगेसी के जरिए दूसरी बार पेरेंट्स बने और उनके घर बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म हुआ।

End of Article