शोले में किया था शर्मन जोशी के पिता अरविंद जोशी ने काम, गब्बर और ठाकुर के बीच हुई लड़ाई की थे वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2020, 06:50 AM IST

Sharman Joshi Father Was in Sholay Film: शर्मन जोशी के पिता अरविंद जोशी ने कई फिल्म में काम किया है। यहां तक कि अरविंद जोशी आइकॉनिक फिल्म शोले में भी अभिनय कर चुके हैं...

शोले में किया था शर्मन जोशी के पिता अरविंद जोशी ने काम, गब्बर और ठाकुर के बीच हुई लड़ाई की थे वजह

शर्मन जोशी 48 साल के हो गए हैं। 28 अप्रैल 1979 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे शर्मन गुजराती परिवार से आते हैं। बेशक ये बात तो सभी लोग जानते हैं कि शर्मन ने हिंदी सिनेमा के फेमस खलनायक प्रेम चोपड़ा की बेटी से शादी की है। हालांकि ये कम ही लोग जानते हैं कि शर्मन जोशी के परिवार में लगभग सभी लोग एक्टिंग वर्ल्ड से ताल्लुख रखते हैं। फिल्म इंडस्ट्री से शर्मन का परिवार बहुत साल पहले से जुड़ा हुआ है। शर्मन के पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के एक्टर हैं। कम ही लोग जानते हैं कि शर्मन जोशी के पिता अरविंद जोशी ने कई फिल्म में काम किया है। यहां तक कि अरविंद जोशी आइकॉनिक फिल्म शोले में भी अभिनय कर चुके हैं। 
जी हां, शर्मन के पिता जाने माने कलाकार रहे हैं। अरविंद जोशी ने निर्देशक रमेश सिप्पी के क्लासिक फिल्म शोले में काम किया है। अरविंद जोशी ने शोले में संजीव कुमार उर्फ ​​ठाकुर के बड़े बेटे का किरदार निभाया था। जिसकी गब्बर ने ठाकुर के बाकी परिवार के सदस्यों के साथ हत्या कर दी थी। सिर्फ जया बच्चन उर्फ ​​राधा और सत्येन कप्पू ही ठाकुर की फैमिली में बाकी रहे थे। 


शोले के अलावा अरविंद जोशी को राजेश खन्ना स्टारर फिल्म इत्तेफाक और संजय दत्त-अमृता सिंह अभिनीत नाम जैसी लोकप्रिय फिल्मों में भी  भूमिकाओं निभाते हुए देखा गया है। इसके अलावा शर्मन जोशी के पिता अरविंद गुजराती रंगमंच के दिग्गज कलाकार रहे हैं। यही एक्टिंग का हुनर अरविंद के बेटे शर्मन में भी आ गया और वो भी एक्टर बन गए। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो शर्मन जोशी जल्द निर्देशक संजय गुप्ता की गैंगस्टर फिल्म मुंबई सागा में नजर आएंगे। फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी भी अहम रोल में दिखाई देंगे। 

End of Article