Pathan Movie: पठान की शूटिंग के लिए स्‍पेन जाएंगे शाहरुख खान, बेटे के जेल से बाहर आते ही काम में जुटे किंग खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2021, 02:52 PM IST

शाहरुख खान जल्‍द ही स्‍पेन के लिए स्पेन (Spain) के लिए उड़ान भरने वाले हैं और यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की आने वाली मूवी पठान की शूटिंग पूरी करेंगे। 

Pathan Movie: पठान की शूटिंग के लिए स्‍पेन जाएंगे शाहरुख खान, बेटे के जेल से बाहर आते ही काम में जुटे किंग खान

Shah Rukh Khan to Fly to Spain Early Next Month for Pathan : आर्यन खान के जेल से घर आने के बाद सुपरस्‍टार शाहरुख खान की जिंदगी पटरी पर लौट रही है। आर्यन खान जब जेल में थे तो उनके पिता शाहरुख ने अपनी सभी पेशेवर काम और प्रतिबद्धताओं को रद्द कर दिया था। आर्यन खान केस से उनकी ब्रांड वैल्‍यू पर काफी असर रहा। उन्‍होंने अपनी फ‍िल्‍म पठान की भी शूटिंग रोक दी थी। हालांकि अब किंग खान के चाहने वालों के लिए एक गुड न्‍यूज है कि वे जल्‍द ही पठान की शूटिंग करने वाले हैं। शाहरुख खान जल्‍द ही स्‍पेन के लिए स्पेन (Spain) के लिए उड़ान भरने वाले हैं और यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की आने वाली मूवी पठान की शूटिंग पूरी करेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि स्पेन में ‘सेविले’, ‘मालोर्का’, ‘कार्डेज़’, ‘जेरेज़ डी ला फ्रोंटेरा’, ‘वाल्डेमोसा’, ‘रियाद लोलिता तारिफ’ जैसी जगहों पर शाहरुख पठान की शूटिंग करेंगे। इन जगहों पर पहले किसी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग नहीं हुई है। यहां शाहरुख और दीपिका पादुकोण के दो रोमांटिक गानों को शूट किया जाएगा।  इसी के साथ कहा  जा रहा है कि कुछ एक्‍शन सीन भी स्‍पेन में शूट होने हैं। सितंबर में ये बात सामने आई थी कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' के एक गाने की शूटिंग के लिए मालोर्का जाएंगे।

एक गाने में शाहरुख और दीपिका को पहले कभी न देखे गए अंदाज में पेश किया जाएगा। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फ‍िल्‍म में शाहरुख खान रॉ एजेंट फ‍िरोज पठान के रोल में होंगे जबकि दीपिका भी उनके साथ रॉ एजेंट की भूमिका में होंगी। जॉन अब्राहम का भी रोल अहम है क्‍योंकि वह आतंकवादी के रोल में हैं। आशुतोष राणा, डिंपल कपाडिया और गौतम रोडे भी इस फ‍िल्‍म में लीड रोल निभाने वाले हैं।

खबर तो ये भी है कि बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान सुपरस्‍टार शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान में नजर आएंगे। फैंस इस खबर से बेहद उत्‍साहित हैं। अब इस फ‍िल्‍म के क्‍लाइमैक्‍स के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म शाहरुख को सलमान दुश्मनों को बचाते नजर आएंगे।  इस फिल्म में सलमान कैमियो करते नजर आएंगे। साथ ही उनका 'एक था टाइगर' वाला लुक भी देखने को मिलेगा। 

End of Article