Shabana Azmi Birthday special : जावेद अख्तर से शादी करने के लिए घरवालों से एक्ट्रेस ने की थी बगावत, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 06:39 AM IST

Shabana Azmi Birthday : आज शबाना आजमी अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।आइए उनक जन्मदिन पर उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से जानते हैं।

Shabana Azmi Birthday special : जावेद अख्तर से शादी करने के लिए घरवालों से एक्ट्रेस ने की थी बगावत, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी
Photo Credit: Instagram

Shabana Azmi Birthday : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म मशहूर शायर कैफी आजमी के घर हुआ था। एक्ट्रेस के भाई बाबा आजमी भी सिनेमेटोग्राफर हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस को अंकुर, अर्थ, पार, गॉर्डमदर, खंडहर जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है।

एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से अमर अखबर एंथनी,हनीमून टैवल्स, संसार और अवतार जैसी कमर्शियल फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी हैं। एक्ट्रेस जल्द करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। शबाना आजमी को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता हैं।

बेहद फिल्मी है शबाना और जावेद अख्तर की लव स्टोरी

शबाना आजमी के जन्मदिन पर हम आपको उनकी और जावेद अख्तर की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी से उन दिनों जावेद अख्तर लिखने के गुर सीखने के लिए आया करते थे। उसी दौरान दोनों को प्यार हो गया। शबाना का परिवार इस शादी के खिलाफ था। क्योंकि जावेद अख्तर पहले से शादीशुदा था और वो दो बच्चों के पिता थे। 1984 में जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक दिया था और इसके बाद शबाना आजमी के माता -पिता इस शादी के लिए राजी हुए। शबाना और जावेद अख्तर के कोई बच्चे नहीं है। शबाना जावेद अख्तर के दोनों बच्चों फरहान और जोया के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

ये भी पढ़ें - 'कहो न प्यार है' से पहले बिगड़ गई थी ऋतिक रोशन की सेहत, डॉक्टर ने एक्शन और डांस न करने की दी थी सलाह
 

शबाना ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि फरहान और जोया के साथ मेरी बॉन्डिंग अपने आप हो गई। मैंने उन पर कभी कोई दबाव नहीं डाला। शबाना ने इसका क्रेडिट जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी इरानी को दिया था। शबाना और जावेद अख्तर अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कफी एक्टिव हैं।
 

End of Article