सोहेल खान से अलग होने के बाद सीमा ने नाम से हटाया 'खान', सोशल मीडिया पर अब इस नाम से है अकाउंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 01:40 PM IST

सीमा खान ने सोहेल खान संग तलाक की अर्जी के बाद सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल लिया है। सीमा ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से 'खान' शब्द हटा दिया है।

सोहेल खान से अलग होने के बाद सीमा ने नाम से हटाया 'खान', सोशल मीडिया पर अब इस नाम से है अकाउंट

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा ने हाल ही में कोर्ट में तलाक की अर्जी दी और 24 साल का रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। इसके बाद दोनों चर्चा में आ गए। अब सीमा एक बार खबरों में हैं क्योंकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है और पुराने नाम को फिर से अपना लिया है।

सोहेल संग तलाक की अर्जी के बाद सीमा ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलते हुए उसमें से 'खान' हटा दिया है और अब बदलकर अपने नाम को 'सीमा किरण सजदेह' कर लिया है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते ही सीमा और सोहेल ने कोर्ट में अर्जी दी थी और दोनों फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आए थे। फैमिली कोर्ट के एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया था, 'सोहेल खान और सीमा सचदेव आज कोर्ट में मौजूद थे। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों एक-दूसरे के प्रति दोस्ताना थे।' 

पहले भी आई थी अलग रहने की खबरें

मालूम हो कि साल 2020 में वेब शो फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुआ था। इसमें सीमा खान, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे और एक्टर समीर सोनी की पत्नी नीलम कोठारी नजर आई थी। इस शो में कुछ ऐसा दिखाया गया है जिसने दर्शकों को कंफ्यूज कर दिया है। इस सीजन के पहले एपिसोड में दिखाया गया है कि सोहेल खान पत्नी सीमा के घर आते हैं और वो कहती हैं 'सोहेल आ गए'। जिससे दर्शकों के जहन में उनके साथ रहने को सवाल उठे। वहीं शो के चौथे एपिसोड में उनका बेटा निर्वान अमेरिका से लौटते हैं और हाल ही में रेनोवेट (पुनर्निर्मित) किए गए घर को देख रहे होते हैं तो सीमा बेटे को उनके साथ ज्यादा समय बिताने के लिए कहती हैं। 

घर से भागकर की थी शादी

मालूम हो कि सीमा और सोहेल की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी जैसी है। सीमा और सोहेल से पहली मुलाकात तब हुई जब वह मुंबई में करियर बना रही थीं। सोहेल और सीमा पहले ही नजर में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे लेकिन उनके घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। खासकर पंजाबी परिवार से ताल्लुख रखने वाली सीमा का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। साल 1998 में सोहेल खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म जब प्यार किया तो डरना क्या रिलीज हुई। इसी दिन सोहेल ने सीमा संग घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में फिल्मी स्टाइल में शादी की थी। 

End of Article