Sameera Reddy Weight Loss: समीरा रेड्डी ने बताया वेट लॉस सीक्रेट, कैसे कुछ दिनों में कम किया वजन, जानें रूटीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2021, 07:23 PM IST

Sameera Reddy weight loss then and now: समीरा रेड्डी ने बताया कि कुल मिलाकर उनका वजन कुछ इंच कम हुआ है। एक्ट्रेस का टारगेट दिवाली तक कुछ किलो वजन कम करने का है...

Sameera Reddy Weight Loss: समीरा रेड्डी ने बताया वेट लॉस सीक्रेट, कैसे कुछ दिनों में कम किया वजन, जानें रूटीन

अभिनेत्री समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर हमेशा पॉजिटिविटी और लाइफस्टाइल को लेकर मुखर रही हैं। एक्ट्रेस खुले तौर पर अपनी बॉडी, फिटनेस, डेली रूटीन और लाइफस्टाइल में कुछ स्वस्थ्य आदतों को शामिल करने के बारे में बात करती रही हैं। अब समीरा रेड्डी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस फ्राइडे सीरीज के कुछ नया अपडेट शेयर किया है। 

समीरा रेड्डी ने दिखाया कि कैसे तस्वीरें भ्रामक हो सकती हैं। पहली तस्वीर में, अभिनेत्री काफी मोटी और पेटी चर्बी के साथ दिखाई दे रही है, जबकि वह दूसरी फोटो में वो पतली दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा, 'इस फिटनेसफ्राइडे पर मैं खुद को यह याद दिलाना चाहती हूं कि आप जो देखते हैं वह वाकई में सच नहीं होता।'

'मैं वर्कआउट कर रही हूं और रिजल्ट्स भी दिख रहे हैं। लेकिन मेरा पेट अभी भी है और चर्बी भी है, जो कुछ महीनों में चली जाएगी। मैं रियल बॉडी या तस्वीरें देखती हैं, तो मोटिवेट महसूस करती हूं। यही है मेरा हैशटैगफिटनेसमोटिवेशन और इसी के चलते मैं मेहनत करती हूं, अपडेट यह है कि मेरा यह हफ्ता अच्छा रहा।'

समीरा रेड्डी ने लिखा, 'कुल मिलाकर मेरा कुछ इंच कम हुए हैं और यह इंटरमिटेंट फास्टिंग, सुगर कंट्रोल की बदौलत हुआ है। उम्मीद करती हूं कि मैं ऐसा करना जारी रखूंगी। आपका क्या ख्याल है?'

समीरा ने अपने फैन्स को फिटनेस जर्नी और नया फिटनेस रूटीन बताया है। इंटरमिटेंट फास्टिंग, सुगर कंट्रोल के साथ-साथ एक्ट्रेस योगा और सप्ताह में चार बार बैडमिंटन खेलती हैं। ताकि वो अपना मोटापा घटा सकें। समीरा का टारगेट दिवाली तक कुछ किलो वजन कम करने का है।

End of Article