भाईजान नहीं Kisi Ka Bhai, Kisi Ki Jaan है सलमान खान की अगली फिल्म, शेयर किया खुले बालों वाला लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 05:27 PM IST

Salman Khan upcoming film Kisi Ka Bhai, Kisi Ki Jaan: सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई, किसी की जान की घोषणा कर दी है।

भाईजान नहीं  Kisi Ka Bhai, Kisi Ki Jaan है सलमान खान की अगली फिल्म, शेयर किया खुले बालों वाला लुक

Salman Khan film Kisi Ka Bhai, Kisi Ki Jaan. सलमान खान ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे कर लिए हैं। सलमान खान की पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी 22 अगस्त 1988 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म में सलमान खान का एक छोटा सा रोल था। इस खास मौके पर भाईजान ने अपने फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया कहा है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान की घोषणा करते हुए फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। सलमान ने फैंस के नाम एक खास नोट लिखा है।   

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म किसी का भाई, किसी की जान की घोषणा करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान ने लिखा, '34 साल पहले भी ये वही वक्त था। 34 साल बाद भी ये वही वक्त है। मेरी जिंदगी का सफर किसी से भी शुरू नहीं हुआ था। अब ये सफर दो शब्दों में आ गया है आज और अभी। मेरा साथ उस वक्त देने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो कभी आज था। आज मेरा साथ देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं इसकी बहुत कद्र करता हूं। इसके बाद फिल्म से सलमान खान का फर्स्ट लुक सामने आया है।'

ऐसा है फर्स्ट लुक
सलमान खान के फर्स्ट लुक की बात करें तो वह लंबे खुले बालों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म के लिए लंबी दाढ़ी रखी हुई है। सलमान खान ने गॉगल्स पहने हुए हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। सलमान खान और पूजा हेगड़े ने हाल ही में फिल्म का लद्दाख शेड्यूल खत्म कर मुंबई वापस लौटे थे। किसी का भाई, किसी की जान को फरहाद शामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल पहले कभी ईद, कभी दिवाली था। साल 2019 में फिल्म की घोषणा हुई थी। कोरोना महामारी के कारण फिल्म की शूटिंग लगातार टल रही थी। 

किसी का भाई, किसी की जान फिल्म में बिग बॉस सीजन 15 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2014 में आई साउथ की फिल्म वीरम का हिंदी रीमेक है।         

End of Article