Kareena Kapoor- Saif Ali Khan Anniversary: करीना ने की थी खुद से 10 साल बड़े सैफ से शादी, ऐसी है शादीशुदा लाइफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2019, 09:23 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को आज (16 अक्टूबर) 7 साल पूरे हो गए हैं। उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।

Kareena Kapoor- Saif Ali Khan Anniversary: करीना ने की थी खुद से 10 साल बड़े सैफ से शादी, ऐसी है शादीशुदा लाइफ

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी को 7 साल हो गए हैं, उन्होंने 16 अक्टूबर 2012 को की थी। दोनों की शादी बहुत चर्चा रही थी। जहां करीना पंजाबी परिवार से आती हैं वहीं सैफ अली खान मुस्लिम परिवार से ताल्लुख रखते हैं। इसके साथ ही दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है, करीना अपने पति सैफ से 10 साल छोटी हैं।

परिवार के अलावा उम्र का फासला होते हुए भी दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और बेस्ट कपल्स में से एक हैं। सैफ- करीना ने इस्लाम धर्म के तहत शादी की थी। पटौदी परिवार से आने वाले सैफ के परिवार में महिलाएं पहले अपना धर्म परिवर्तन करती हैं उसके बाद शादी करती हैं, ऐसा ही सैफ की मां व एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने भी शादी से पहले धर्म परिवर्तन किया था लेकिन करीना ऐसा नहीं करना चाहती थीं और इसमें सैफ ने भी उनका साथ दिया।

करीना और सैफ ने साल 2008 में फिल्म टशन में साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और धीरे- धीरे यह प्यार में बदल गया। दोनों ने एक दूसरे को करीब पांच साल तक डेट किया और फिर साल 2012 में शादी कर ली। मालूम हो कि यह सैफ की दूसरी शादी थी और पहली पत्नी व एक्ट्रेस अमृता सिंह से उनके दो बच्चे थे। 

ऐसी है सैफ- करीना की सेक्स लाइफ

सैफ कॉफी विद करण के छठे सीजन में अपनी बेटी सारा अली खान के साथ नजर आए थे। यहां उन्होंने करीना और अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बात की थी। करण ने शो में उनसे पूछा कि आपकी पत्नी का जिम लुक बहुत फेमस है? इसपर सैफ ने कहा, 'उनके जाने से पहले बेडरूम में मैं उनका क्लोजअप लुक देखता हूं।' यह सुनकर उनकी बेटी सारा ने कानों पर हाथ रख लिया।

करीना के साथ खुश हूं: सैफ

दोनों की शादीशुदा लाइफ काफी अच्छी है। अक्सर वो साथ में समय बिताते नजर आते हैं। सैफ ने करीना के बारे में बात करते हुए कहा था कि अगर किसी के पास अच्छा पार्टनर है तो वो दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान है। उन्होंने कहा था, 'करीना मुझे हमारे रिश्ते सुरक्षित महसूस करवाती हैं, तो मैं उनके साथ बहुत खुश हूं।' 

करीना ने सैफ को लेकर कही थी ये बात

फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन के दौरान करीना ने सैफ के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो उन्हें बहुत प्यार करती हैं, और इसकी वजह है कि वो मुझे वैसा होने देते हैं जैसी मैं होना चाहती हूं। करीना ने कहा था, 'सैफ ने मुझे वैसी जिंदगी जीने की इजाजत दी जैसी जिंदगी मैं चाहती हूं।' बता दें कि साल 2016 में दोनों पेरेंट्स बने और उनके घर बेटे तैमूर का जन्म हुआ।

End of Article