RRR Box office collection Day 9: 150 करोड़ रुपए के पार हुई आरआरआर की कमाई, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 04:26 PM IST

RRR Box Office collection Day 9: आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दी है। नौ दिन के बाद फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 164 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। जानिए फिल्म के हर दिन का कलेक्शन...

RRR Box office collection Day 9: 150 करोड़ रुपए के पार हुई आरआरआर की कमाई, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

RRR second Saturday Box Office Collection. एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर की कमाई में दूसरे शनिवार भी कोई कमी नहीं आई है। दूसरे शनिवार के बाद फिल्म के केवल हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन बढ़कर 164.09 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने पहले हफ्ते के बाद 500 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 700 करोड़ रुपए कर चुकी है। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक नौवें दिन आरआरआर (RRR Box Office collection day 9) बेहतरीन ट्रेंड कर रही है। फिल्म का हिंदी वर्जन दूसरे रविवार 175 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेगी। फिल्म इस वीकडेज में डबल सेंचुरी 200 करोड़ रुपए कर लेगी। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार 13.50 करोड़ रुपए, शनिवार को 18 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 164.09 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म स्मैश हिट साबित हुई है।   

पहले हफ्ते बनाया ये रिकॉर्ड
आरआरआर ने कोरोना महामारी के बाद पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म हो गई है। पहले हफ्ते आरआरआर के हिंदी वर्जन ने 132.59 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। आरआरआर के अलावा सूर्यवंशी ने पहले हफ्ते 120.66 करोड़ रुपए, द कश्मीर फाइल्स ने 97.30 करोड़ रुपए, 83 द फिल्म 71.87 करोड़ रुपए और गंगूबाई काठियावाड़ी ने 68.93 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। आरआरआर के सामने जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक नहीं टिक पा रही है। फिल्म ने अभी तक केवल छह करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 

काल्पनिक कहानी पर है आधारित
एस एस राजामौली की यह फिल्म देश की आजादी से पूर्व एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता राम चरण और एन टी रामा राव जूनियर ने 1920 के भारतीय क्रांतिकारी अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमारम भीम के रोल में हैं।

डी वी वी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 25 मार्च को तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड कलाकार अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी अहम भूमिका निभाई है। 

End of Article