Rhea Chakraborty के भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने किया अरेस्ट, सैमुअल मिरांडा भी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2020, 09:29 PM IST

NCB arrests Showik Chakraborty and Samuel Miranda: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। शौविक ने बहन के लिए ड्रग्स खरीदने की बात स्वीकार की है।

Rhea Chakraborty के भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने किया अरेस्ट, सैमुअल मिरांडा भी गिरफ्तार

मुंबई: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को आखिरकार ड्रग्स से जुड़े मामले में एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को भी अरेस्ट किया गया है और शीर्ष सूत्रों से टाइम्स नाउ को मिली जानकारी के अनुसार एनसीबी की ओर से इन दोनों गिरफ्तारियों की पुष्टि हुई है।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में इन दोनों के नाम ड्रग्स को गैरकानूनी ढंग से हासिल करने में सामने आए थे। सुशांत के मामले में ड्रग पैडलिंग के एंगल को लेकर सीबीआई के अलावा रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से एनसीबी ने भी पूछताछ की थी।

सूत्रों के अनुसार ड्रग्स को लेकर चैट सामने के बाद शौविक और सैमुअल मिरांडा के खिलाफ एनसीबी को ठोस सबूत मिले हैं और सुबह से ही दोनों से इस बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही थी। अब अधिकारियों की नजर इस बात की जांच करने पर है कि क्या रिया ड्रग पैडलिंग का हिस्सा थीं या नहीं। इसके लिए एक्ट्रेस को जल्द समन भेजे जाने की भी संभावना है।

इससे पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि शौविक का कैजान, बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था और एजेंसी के मुताबिक शौविक और बासित परिहार की मुलाकात एक फुटबॉल क्लब में हुई थी।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्होंने सुशांत को ड्रग्स दी थी और दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने तो यहां तक आरोप लगाया था कि चक्रवर्ती परिवार ने उनके बेटे की 'हत्या' की है।

End of Article