फोटो खिंचाने के लिए न्यूड हो गए रणवीर सिंह, बोले- हजारों लोगों के सामने उतार सकता हूं कपड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 07:04 AM IST

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने स्टाइल और फैशन के लिए जाने जाते हैं। अब एक्टर चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाया है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

फोटो खिंचाने के लिए न्यूड हो गए रणवीर सिंह, बोले- हजारों लोगों के सामने उतार सकता हूं कपड़े

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर से वो खबरों में हैं और इसकी वजह है उनकी नया फोटोशूट। दरअसल एक्टर ने हाल ही में न्यूड फोटोशूट करवाया है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

रणवीर ने ये फोटोशूट पेपर मैगजीन (Paper Magazine) के लिए करवाया है। इन फोटोज में रणवीर टर्किश रग पर लेटकर पोज देते हुए नजर आ रहा है। कुछ यूजर्स का मानना है कि रणवीर का ये शूट हॉलीवुड के दिवंगत एक्टर बर्ट रेनॉल्ड्स को श्रद्धांजलि है। एक यूजर ने रणवीर और बर्ट की फोटो का कोलाज बनाकर भी शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों एक जैसे पोज में ही नजर आ रहे हैं। 

'न्यूड होना आसान है'

रणवीर ने पेपर बोट को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए फिजिकली न्यूड होना आसान है। रणवीर ने कहा कि अपनी कुछ परफॉर्मेंस में वो इतने न्यूड हैं कि कोई भी उनकी आत्मा देख सकता है। एक्टर ने इसे 'वास्तव में नग्न होना' कहा। उन्होंने आगे कहा कि वो हजारों लोगों के सामने न्यूड हो सकते हैं और उन्हें इसकी परवाह नहीं है। हालांकि, ज्यादातक, लोग असहज हो जाते हैं!'

आ रहे ऐसे कमेंट्स

रणवीर की ये तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स रणवीर के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स को उनका ये कदम पसंद नहीं आया। वहीं रणवीर की फोटोज पर खूब मीम्स भी बन रहे हैं। 

वर्कफ्रंट

वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इसके अलावा वो फिल्म सर्कस और सिम्बा 2 में भी दिखाई देंगे।

End of Article