'गली बॉय' के रैपर MC Tod Fod के निधन पर रणवीर सिंह दुखी, सिद्धांत चतुर्वेदी का भी टूटा दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 11:12 AM IST

Gully Boy Rapper Mc Tod Fod Death: जोया अख्तर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'गली बॉय' में नजर आ चुके धर्मेश परमार उर्फ रैपर एमसी तोड़ फोड़ (MC Tod Fod Death) का निधन हो गया है।

'गली बॉय' के रैपर MC Tod Fod के निधन पर रणवीर सिंह दुखी, सिद्धांत चतुर्वेदी का भी टूटा दिल

Gully Boy Rapper Mc Tod Fod Death: बॉलीवुड जगत से एक और बुरी खबर आ रही है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'गली बॉय' में नजर आ चुके धर्मेश परमार उर्फ रैपर एमसी तोड़ फोड़ (MC Tod Fod Death) का निधन हो गया है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि एमसी तोड़ फोड़ का निधन कैसे हुए है। रैपर के मौत के कारणों की अभी जांच चल रही है। वह मुंबई के एक हिप हॉप ग्रुप 'स्वदेसी' से जुड़े हुए थे। जोया अख्तर की फिल्म 'इंडिया 91' को उन्होंने अपनी आवाज दी थी। 

रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी को धर्मेश के निधन से झटका लगा है और दोनों साथी कलाकार की मौत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। धर्मेंश केवल 24 साल के थे। रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रैपर एमसी तोड़ फोड़ की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने टूटे हुए दिल का इमोजी भी बनाया है।

वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी ने धर्मेश परमार के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'RIP भाई' इसके साथ ही सिद्धांत ने टूटे हुए दिल का इमोटिकॉन भी लगाया है। दोनों सितारों के अलावा बाकी लोग भी धर्मेश को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  

बता दें कि धर्मेश परमार का एक एल्बम ‘ट्रुथ एंड बास’ इसी महीने की आठ तारीख को रिलीज हुआ था, जिसे उनके फैंस से खूब प्यार मिला था। जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ का हिस्सा बनने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी। धर्मेश के निधन से उनके फैंस को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। 

End of Article