ऋषि कपूर और नीतू कपूर के नक्शे कदम पर चले Ranbir Kapoor, शादी के बाद Alia Bhatt संग करने वाले हैं यह अनोखा काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 04:19 PM IST

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding: बॉलीवुड के जाने-माने कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। एक तरफ जहां इनकी शादी की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है तो वहीं इस कपल ने शादी के बाद एक अनोखा प्लान बना रखा। 

ऋषि कपूर और नीतू कपूर के नक्शे कदम पर चले Ranbir Kapoor, शादी के बाद Alia Bhatt संग करने वाले हैं यह अनोखा काम

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding Updates: बॉलिवुड के चहेते कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। आपकी तरह हम भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को दूल्हा और दुल्हन बनते हुए देखना चाहते हैं। खबरों के अनुसार, आलिया भट्ट की डोली कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में उठेगी। पहले आपने यह खबर सुनी होगी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 17 अप्रैल को होने वाली है। लेकिन अब यह खबरें सामने आ रही हैं कि यह कपल 15 अप्रैल की रात 2 से 4 के बीच सात फेरे लेंगे, जिसके मुताबिक यह शादी असल में 16 अप्रैल की सुबह होगी। इसी के साथ अब हम आपके लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ा एक नया अपडेट लेकर आए हैं। एक तरफ जहां इस कपल की शादी की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है तो वहीं पोस्ट मैरिज इस कपल ने अपने लिए कुछ खास प्लान करके रखा है। चलिए बताते हैं शादी के बाद यह कपल क्या अनोखा करने वाला है।

शादी के बाद लंगर रखेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 

हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करने वाले हैं। अब एक और अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद मुंबई के एक गुरुद्वारे में लंगर रखेंगे। क्या आप जानते हैं? रणबीर कपूर के माता पिता नीतू और ऋषि कपूर ने भी अपनी शादी के बाद लंगर रखवाया था। इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने शादी के बाद अपने नाम से गुरुद्वारे में लंगर परोसा था। 

लेकिन आपको यह भी बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंगर के समय वहां मौजूद नहीं रहेंगे। यह लंगर सिर्फ उनके नाम से रखवाया जाएगा। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 13 अप्रैल से शुरू होगी। 13 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी होगा तो वहीं 14 अप्रैल को हल्दी और संगीत सेरेमनी रखा गया है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिसेप्शन पार्टी चेंबूर स्थित आरके हाउस में ही होगी। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई नामी सितारे शामिल होंगे।

End of Article