रघुबीर यादव की पत्‍नी का दावा, नंदिता दास से था अफेयर, फ‍िर संजय मिश्रा की बीवी के साथ लिव इन में रहे पति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2020, 05:35 PM IST

पीपली लाइव, लगान जैसी फ‍िल्‍मों में नजर आए अभिनेता रघुबीर यादव की पत्‍नी ने ऐसे आरोप लगाए हैं कि स‍िनेमा जगत ह‍िल गया है। उनकी पत्‍नी पूर्णिमा का दावा है कि रघुबीर संजय मिश्रा की बीवी संग ल‍िव इन में रहे हैं।

रघुबीर यादव की पत्‍नी का दावा, नंदिता दास से था अफेयर, फ‍िर संजय मिश्रा की बीवी के साथ लिव इन में रहे पति

Raghubir yadav controversy: पीपली लाइव, लगान जैसी फ‍िल्‍मों में नजर आ चुके दिग्‍गज अभिनेता रघुबीर यादव की पत्‍नी ने ऐसे आरोप लगाए हैं कि स‍िनेमा जगत ह‍िल गया है। उनकी पत्‍नी पूर्णिमा ने रघुबीर यादव के चरित्र पर सवाल उठाए हैं। पूर्णिमा ने ऐसे सनसनीखेज दावे किए हैं जिसने कई लोगों को बेनकाब किया है। पूर्णिमा का कहना है कि उनके पति रघुबीर यादव का एक्ट्रेस नंदिता दास से अफेयर था। इतना ही नहीं, उन्‍होंने यह भी कहा कि एक्‍टर संजय मिश्रा की बीवी के संग भी रघुबीर ल‍िव इन में रहे हैं।

बता दें कि रघुबीर यादव और पूर्णिमा शादी के 25 साल बाद एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई है। तलाक के एवल में पूर्णिमा ने 1 लाख रुपए के इंटर्म मेंटेनेंस और 10 करोड़ रुपए की एलिमनी की मांग की है। इसी के साथ पूर्णिमा ने स्‍पॉटबॉय वेबसाइट को इंटरव्‍यू दिया है जिसने तहलका मचा दिया है। 

इंटरव्‍यू के अनुसार, उनके पति रघुबीर शादीशुदा होते हुए भी एक्ट्रेस नंदिता दास के चक्‍कर में पड़ गए। वह नंदिता को अपने माता पिता से मिलवाने जबलपुर लेकर गए। वह नंदिता से शादी करना चाहते थे लेकिन बाद में नंदिता ने उन्हें यह कहकर छोड़ दिया कि वह किसी और से प्यार करती हैं।

संजय मिश्रा की वाइफ से रिश्‍ता
नंदिता से रिश्ता टूटा तो वह एक्टर संजय मिश्रा की पत्नी रोशनी अचरेजा के संपर्क में आ गए। दोनों काफी वक्‍त से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। रोशनी का 14 साल का बेटा है। वहीं पूर्णिमा और रघुबीर का एक 30 साल का बेटा है जो कि मां के साथ रहता है। 

1988 में हुई थी शादी
रघुबीर यादव और पूर्णिमा ने 1988 में एक दूसरे से शादी की थी। पूर्णिमा कथक डांसर हैं और दोनों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में मिले थे। 6 महीने की दोस्‍ती के बाद दोनों ने शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ साल बाद 1995 में ही रघुबीर ने तलाक की अर्जी लगा दी थी।

End of Article