100 करोड़ के घर और प्राइवेट जेट के मालिक हैं अल्‍लू अर्जुन, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 08:30 AM IST

Allu Arjun Net Worth: अल्‍लू अर्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा के महंगे सितारों में से एक हैं और एक दम लग्‍जरी लाइफ जीते हैं। 

100 करोड़ के घर और प्राइवेट जेट के मालिक हैं अल्‍लू अर्जुन, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Allu Arjun Net Worth Property: दक्षिण भारत के सुपरस्‍टार अल्‍लू अर्जुन को ह‍िंदी भाषी क्षेत्र में भी खूब पसंद किया जाता है। 2 साल की उम्र से वह पर्दे पर द‍िखाई देने लगे थे। उनकी पॉपुलैरिटी इन दिनों आसमान छू रही है। उनकी फ‍िल्‍म पुष्पा: द राइज के बाद उनकी लोकप्रियता पहले से और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस सुपरहिट फिल्म का हिंदी वर्जन 26 जनवरी को पूरे भारत में रिलीज होगा। अल्‍लू अर्जुन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्‍टार्स तक को टक्‍कर देते हैं।

अल्‍लू अर्जुन को सबसे बड़ा ब्रेक अल्लू अर्जुन को फिल्म 'आर्या' से मिला। इस फ‍िल्‍म ने उन्‍हें लोकप्रियता के शिखर तक पहुंचाया और इसके लिए उन्‍हें फ‍िल्‍मफेयर बेस्‍ट एक्‍टर अवॉर्ड (तेलुगु) मिला था। इसके बाद उन्होंने एक बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यही वजह है कि अल्‍लू अर्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा के महंगे सितारों में से एक हैं और एक दम लग्‍जरी लाइफ जीते हैं। 

अल्‍लू अर्जुन की नेट वर्थ 
Caknowledge.com के अनुसार, अल्लू अर्जुन की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 47 मिलियन यूएस डॉलर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए करीब 14-15 करोड़ रुपए लेते हैं। 

वैनिटी और घड़ियां 
अल्लू अर्जुन ने साल 2019 में एक वैनिटी वैन ली है और इसका नाम 'द फाल्कन' रखा। इसकी कीमत 7 करोड़ रुपये हैं। Men SXP के अनुसार, अल्लू अर्जुन के पास कार्टियर सैंटोस 100 एक्सएल, हबलोट बैंग बैंग स्टील कार्बन और रोलेक्स डेटोना स्टेनलेस स्टील जैसी महंगी घड़िया हैं।

अल्‍लू अर्जुन का घर 
No Broker India के अनुसार, अल्‍लू अर्जुन हैदराबाद में जुबली हिल्स के पास बड़े बंगले में रहते हैं। उनके इस घर का नाम 'ब्लेसिंग' है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों अयान और अरहा के साथ यहीं रहते हैं। 

अल्लू अर्जुन कार कलेक्‍शन 
अल्लू अर्जुन के पास हमर एच2, रेंज रोवर वोग, जगुआर एक्सजेएल, वॉल्वो एक्ससी90 टी8 एक्सीलेंस जैसी कारें मौजूद हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि अल्लू अर्जुन के पास एक प्राइवेट जेट भी है। अल्लू अर्जुन का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की फोर्ब्स लिस्ट में भी शामिल किया गया।

End of Article