Priyanka Chopra Net Worth: प्रियंका चोपड़ा ने 7 करोड़ में बेचे 2 घर और किराए पर उठाया ऑफिस, जानें उनकी नेटवर्थ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2021, 10:18 AM IST

Priyanka Chopra Sells Two Mumbai House, Actress Net Worth: प्रियंका चोपड़ा को प्रॉपर्टी खरीदना काफी पसंद है। अभी उनके पास मुंबई, लॉस एंजिल्स और गोवा जैसे कई शहरों में संपत्ति है...

Priyanka Chopra Net Worth: प्रियंका चोपड़ा ने 7 करोड़ में बेचे 2 घर और किराए पर उठाया ऑफिस, जानें उनकी नेटवर्थ

प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में आर्थिक रूप से सबसे सफल इंडियन सेलेब्रिटीज के रूप में उभरी हैं। इस समय प्रियंका लंदन में अपनी वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अपने घरों को लेकर बहुत सारे रियल एस्टेट सौदे किए हैं जैसे कि अपने अपार्टमेंट को भारी कीमत पर बेचना। प्रियंका चोपड़ा विभिन्न स्थानों पर संपत्ति बेचना और खरीदना पसंद करती है और वर्तमान में उसके पास मुंबई, लॉस एंजिल्स और गोवा जैसे कई शहरों में संपत्ति है।

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने मार्च 2021 में अपनी रेसीडेंशियल यूनिट को 7 करोड़ रुपये में बेचा है। अभिनेत्री ने मुंबई में राज क्लासिक, वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट में स्थित दो घरों को 7 करोड़ रुपए में बेचा है। एक घर 7वीं मंजिल पर स्थित 888 स्क्वायर फीट का था जिसे उन्होंने 3 करोड़ में बेचा है। पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार इस पर स्टांप शुल्क के रूप में 9 लाख का भुगतान किया गया है। वहीं 1219 वर्ग फुट में फैला दूसरा घर प्रियंका ने 4 करोड़ में सेल किया। इस पर 12 लाख का स्टांप शुल्क भुगतान किया गया।

किराए पर दिया ऑफिस
इतना ही नहीं इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिस को लीज पर दे दिया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है, एक्ट्रेस ने अंधेरी वेस्ट में वास्तु प्रीसिंक, ओशिवारा की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने ऑफिस को 2.11 लाख प्रति माह किराए पर दे दिया है। कार्यालय का क्षेत्रफल 2040 वर्ग फुट है। किराए के लिए रजिस्ट्रेशन 3 जून 2021 को किया गया था।

फोर्ब्स इंडिया 2019 की सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की सालाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये है। जिसमें उनके ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्म डील, इवेंट अपीयरेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल प्रोडक्शन का पैसा शामिल है। माना जा रहा है कि प्रियंका को एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये मिलते हैं।

प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति 30 मिलियन अमरीकी डॉलर है, जो कि भारतीय मुद्रा में 225 करोड़ रुपये है। उसकी अधिकांश कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है जिसके लिए वह लगभग वो 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

End of Article