बॉलीवुड में हो रही एक और स्टारकिड की एंट्री, तस्वीरें देख कहेंगे खूबसूरती में है बिल्कुल मां जैसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 07:41 PM IST

Paloma Thakeria Dhillon Bollywood Debut: पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। उनको राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है। वह Rajveer Deol के साथ पर्दे पर नजर आएंगी।

बॉलीवुड में हो रही एक और स्टारकिड की एंट्री, तस्वीरें देख कहेंगे खूबसूरती में है बिल्कुल मां जैसी

Paloma Thakeria Dhillon Bollywood Debut: राजश्री प्रोडक्शन्स ने राजवीर देओल के साथ अपनी आगामी फिल्म के लिए मुख्य भूमिका में अभिनेत्री पलोमा को कास्ट करने की बात पर मुहर लगा दी है। आपको बता दें कि यह फिल्म प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस. बड़जात्या के निर्देशन में बननेवाली पहली फिल्म होगी। फिलहाल तो फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है। लेकिन ये फिल्म राजश्री की 59वीं फिल्म होगी और इसकी शूटिंग जुलाई 2022 में मुंबई में शुरू होगी। 

फिल्म एक आज के युग की प्रेम कहानी होगी, जो एक भव्य डेस्टिनेशन शादी के दौरान आगे बढ़ेगी। फिल्म के डायरेक्टर अवनीश कहते हैं कि पलोमा एक बेहतरीन कलाकार हैं और स्क्रीन पर बहुत खूबसूरत नजर आएंगी। वह मेरे किरदार के लिए एकदम फिट हैं। उनकी अपार कार्य नैतिकता और उत्साह उनके साथ प्रतिदिन काम करना रोमांचक बनाता है। पलोमा और राजवीर की स्क्रीन केमिस्ट्री भी जरूर दर्शकों को पसंद आएगी।  वे दोनों अपनी भूमिकाओं में सहज नजर आएंगे। 

बता दें कि राजश्री प्रोडक्शन हाउस की यह फिल्म, प्यार के रिश्तों और उनकी जटिलताओं और सरलताओं की कहानी को दिखाने वाली है। राजश्री फिल्म्स हमेशा से नए प्रतिभाओं को मौका देने के लिए जाना जाता है। अपनी 75 साल की विरासत में, राजश्री ने आजतक कई जाने-माने सितारों को सफल ब्रेक दिए हैं। अवनीश की फिल्म में अभिनय करने वाले राजवीर और पलोमा के साथ, इस विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा।

End of Article