माधुरी दीक्षित ने पहली बार दिखाई मम्मी और बड़ी बहनों की फोटो, जानिए क्या करती हैं काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 03:48 PM IST

Madhuri Dixit mother and sister: माधुरी दीक्षित ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मम्मी स्नेहलता दीक्षित और दोनों बहनों के साथ एख फोटो शेयर की है। जानिए कौन हैं माधुरी की बहनें और करती हैं क्या काम...

माधुरी दीक्षित ने पहली बार दिखाई मम्मी और बड़ी बहनों की फोटो, जानिए क्या करती हैं काम

मुंबई. माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। माधुरी अपने पति श्रीराम नेने और बच्चों के साथ फोटो शेयर करती हैं लेकिन, पहली बार माधुरी दीक्षित ने पहली बार अपनी मम्मी और बहनों के साथ फोटो शेयर की है। मदर्स डे के मौके पर माधुरी ने सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी और बहन के साथ फोटो शेयर कर एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।

माधुरी दीक्षित चार भाई-बहन हैं। तीन बहनें और एक भाई हैं। माधुरी इनमें सबसे छोटी हैं। मदर्स डे के मौके पर माधुरी दीक्षित ने अपनी मम्मी, और बहन के साथ फ्रेम शेयर किया है। माधुरी ने अपनी मम्मी स्नेहलता दीक्षित को विश करते हुए लिखा, 'जो भी मैं थी, जो भी मैं हूं और आगे जो भी मैं होंगी मैं आपकी परछाई हूं आई हैप्पी मदर्स डे।' फोटो में माधुरी की दोनों बहनें रूपा और भारती दीक्षित भी नजर आ रही हैं। फैंस माधुरी की इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई फैंस का कहना है कि वह पहली बार माधुरी की मम्मी और दोनों बहनों को देख रहे हैं।     

Madhuri Dixit Mother's Day, Madhuri Dixit Mother, Madhuri Dixit Sisters, Madhuri Dixit INstagram, Madhuri Dixit Family Photo, मदर्स डे, माधुरी दीक्षित मदर्स डे

ट्रेंड कत्थक डांसर हैं बहनें
माधिरी दीक्षित की बहन भारती और रूपा दोनों एक ट्रेंड कत्थक डांसर हैं। हालांकि, दोनों ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन, वह अपनी छोटी बहन माधुरी को आगे बढ़ता हुआ देखना चाहती हैं। वहीं, माधुरी के भाई का नाम अजीत दीक्षित है। माधुरी का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था। उनकी पिता का नाम शंकर दीक्षित है। माधुरी ने तीन साल की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था।  माधुरी ने डिवाइन हाई स्कूल अंधेरी से अपनी पढ़ाई की है। माधुरी ने माइक्रोबाइलॉजी कोर्स में एडमिशन लिया था लेकिन, छह महीने में पढ़ाई छोड़ दी थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द फेम गेम में नजर आई थी। इस फिल्म के जरिए माधुरी दीक्षित ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसके अलावा अब एक्ट्रेस अमेजन प्राइम वीडियो की फीचर फिल्म मेरे पास मां हैं में नजर आने वाली हैं। 

End of Article