बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है खूबसूरत पाकिस्तानी एक्ट्रेस Aleeze Nasser,जाहिर की शाहरुख संग काम करने की इच्छा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2020, 11:34 AM IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस अलीजे नासीर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने साल 2017 में पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अलीजे ने बताया कि वो बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं।

बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है खूबसूरत पाकिस्तानी एक्ट्रेस Aleeze Nasser,जाहिर की शाहरुख संग काम करने की इच्छा
Photo Credit: Instagram

पाकिस्तानी एक्ट्रेस अलीजे नासीर (Aleeze Nasser) जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। साल 2017 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म यलघार से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार हैं। 

शाहरुख संग करना चाहती हैं काम

जानकारी के मुताबिक अलीजे फिल्म 'यारा वे' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। उनका कहना है कि वो हमेशा से बॉलीवुड का हिस्सा बनना चाहती थीं और यह उनका सपना पूरा होने जैसा है। अलीजे बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फैन हैं और उनका कहना है कि यहीं उनका स्ट्रगल खत्म नहीं होता, बल्कि यह उनकी पहली जीत है। इतना ही नहीं अलीजे ने कहा कि वो तब तक कोशिश जारी रखेंगी जब तक उन्हें शाहरुख के साथ काम करने का मौका नहीं मिल जाता और उनका मानना है कि भगवान उनकी यह इच्छा जरूर पूरी करेंगे। 

कौन हैं अलीजे

मालूम हो कि अलीजे का जन्म दुबई में हुआ था। उनके पेरेंट्स पाकिस्तानी और तुर्की मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। अलीजे ने दुबई से अपनी शुरुआती स्कूली पढ़ाई की और बाद में अमेरिका शिफ्ट हो गई जहां उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी जॉइन की। अलीजे ने दुबई में मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान पाकिस्तानी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हसन राणा ने उन्हें फिल्म यलघार में एक रोल ऑफर किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

कैसी होगी 'यारा वे'

बता दें कि अलीजे ने फिल्म वॉर 2 और सय्यां (Sayyan) भी साइन की, जिसमें वो लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म के लिए अभी लीड एक्टर को साइन किया जाना बाकी है। मालूम हो कि फिल्म यारा वे एक लव स्टोरी है जिसे अलथिया कौशल ने लिखा है, जो कि पहले संजय लीला भंसाली के साथ कई प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने फराह खान के साथ फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में काम किया था। 

End of Article