OTT Release this week: रॉकेट्री से लेकर गुड लक जेरी तक, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 07:27 AM IST

Upcoming movies and web series: जुलाई के आखिरी सप्ताह में अलग अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी, थ्रिलर, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर वेबसीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइये जानते हैं जुलाई के आखिरी सप्ताह में कौन सी फिल्म और वेबसीरीज ओटीटी पर रिलीज होगी। 

OTT Release this week: रॉकेट्री से लेकर गुड लक जेरी तक, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

OTT releases Upcoming movies and web series: इस महीने सिनेमाघरों में भी कई शानदार फिल्में रिलीज हुई तो ओटीटी ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब आखिरी सप्ताह में मनोरंजन की जबरदस्त डोज देने की तैयारी ओटीटी ने कर ली है। अलग अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी, थ्रिलर, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर वेबसीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइये जानते हैं जुलाई के आखिरी सप्ताह में कौन सी फिल्म और वेबसीरीज ओटीटी पर रिलीज होगी। 

Rocketry The Nambi Effect

आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' सिनेमाघरों में रिलीज के 25 दिन बाद ही ओटीटी पर आने वाली है। एक जुलाई को रिलीज हुई अभिनेता माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का प्रीमियर 26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। भारत और 240 देशों में प्राइम मेंबर्स 26 जुलाई, 2022 से तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा के डब के साथ फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म को देखने के लिए यूजर्स के पास अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। 

Good Luck Jerry

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ सेन द्वारा निर्देशित और आनंद एल राय के कलर येलो प्रोडक्शंस, लाइका प्रोडक्शंस और महावीर जैन द्वारा निर्मित यह फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जान्हवी कपूर की फिल्म Good Luck Jerry थिएटर्स में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी।

Rangbaaz 3

ओटीटी की दुनिया की लोकप्रिय और बहुचर्चित गैंगस्टर ड्रामा वेबसीरीज 'रंगबाज' का तीसरे सीजन जल्द आने वाला है और स्क्रीन पर एक बार फिर रंगबाजी होने वाली है। वेबसीरीज में विनीत कुमार सिंह, आकांक्षा सिंह, राजेश तैलंग, गीतांजलि कुलकर्णी, प्रशांत नारायणन, विजय मौर्य, सुधन्वा देशपांडे, सोहम मजूमदार और अशोक पाठक हैं। 'रंगबाज-डर की राजनीति' 29 जुलाई को जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है। सीरीज के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जी5 के ऑफिशियल इंस्टग्राम हैंडल पर रंगबाज सीजन 3 का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया गया है। 

Case Toh Banta Hai

अमेजन मिनी टीवी पर अपनी तरह का पहला और नया कॉमेडी रियलिटी वेब शो 'केस तो बनता है' आने वाला है। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख कॉमेडी रियलिटी वेब शो 'केस तो बनता है' में वकील की भूमिका निभाने वाले हैं। यह शो 29 जुलाई को अमेजन मिनीटीवी, अमेजन शॉपिंग ऐप और फायर टीवी पर शुरू होगा। इस शो में रितेश देशमुख के अलावा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला और बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। कोर्ट रूम में रितेश और वरुण आमने सामने होंगे तो दर्शकों को कॉमेडी की फुल डोज मिलेगी। जबकि कुशा कपिला न्यायाधीश की भूमिका निभाएंगी। 

End of Article