Angad Bedi Neha Dhupia baby boy: नेहा धूपिया ने दिया बेटे को जन्म, अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2021, 02:23 PM IST

Neha Dhupia Angad Bedi Baby Boy: नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। नेहा धूपिया ने बेटे को जन्म दिया है। अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी सुनाई।

Angad Bedi Neha Dhupia baby boy: नेहा धूपिया ने दिया बेटे को जन्म, अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

मुंबई. नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। नेहा धूपिया ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है। अंगद ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। 

अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'भगवान ने अपने आशीर्वाद के तौर पर हमें एक बेटे दिया है। नेहा और बच्चा दोनों ठीक है। मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। बेदी बॉय आ गया है। वाहेगुरु मेहर करे। नेहा धूपिया इस सफर में एक योद्धा बनने के लिए शुक्रिया। इसे हम चारों के लिए बेहद यादगार लम्हा बनाएं।' पोस्ट के साथ अंगद बेदी ने नेहा और अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों मैचिंग कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

Neha Dhupia Baby Boy
 

सोशल मीडिया पर की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने इस साल अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। नेहा ने अपनी अंगद बेदी और बेटी महर के साथ फोटो शेयर की थी। फोटो में नेहा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। नेहा ने फोटो के साथ लिखा, 'इस कैप्शन को तय करने में 2 दिन लगे…और सबसे अच्छा जो सोच सकते थे वह था भगवान आपका धन्यवाद...'। 

प्रेग्नेंसी में भी कर रही थीं काम 
नेहा धूपिया प्रेग्नेंसी के दौरान काम कर रही थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा धूपिया जल्द ही फिल्म में एक प्रेग्नेंट महिला पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने जा रही हैं।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में शादी की थी। इसी साल नेहा धूपिया ने अपनी पहली बेटी मेहर को जन्म दिया था। नेहा धूपिया ने प्रेग्नेंसी के आठ महीने में 21 किलो वजन घटाया था।

End of Article