मीरा राजपूत ने टॉमी नाम से सेव किया है शाहिद कपूर का नंबर, पहली मुलाकात से है कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2020, 10:34 PM IST

Mira Rajput Instagram Post: मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती हैं। अब मीरा ने शाहिद और बच्चों के बीच वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

मीरा राजपूत ने टॉमी नाम से सेव किया है शाहिद कपूर का नंबर, पहली मुलाकात से है कनेक्शन

मुंबई. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी टाउन के सबसे क्यूट कपल है। मीरा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने और शाहिद की फोटोज और पर्सनल बातें शेयर करती हैं। अब मीरा ने शाहिद और बच्चों की वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। 

मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर शाहिद और बच्चों के बीच बातचीत की फोटो शेयर की है। इसमें शाहिद कपूर का नंबर उन्होंने टॉमी  नाम से सेव किया हुआ है। मीरा राजपूत ने इस फोटो के साथ लिखा- आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फोन किसी और के कब्जे में हैं।  

मीरा आगे लिखती हैं- 'क्या आप इसका अंदाज लगा सकते हैं कि कौन? एक बात कह सकते हैं कि हम बैलेंस्ड डाइट पर भरोसा कर सकते हैं।' फोटो में बच्चों ने अपने पापा को फ्रूट और सब्जी वाले इमोजी भेजे हैं।' 

उड़ता पंजाब में बने थे टॉमी सिंह 
फिल्म उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर का नाम टॉमी सिंह था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही मीरा राजपूत से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। शाहिद कपूर ने बताया था कि मीरा ने जब उन्हें लंबी दाढ़ी में देखा तो वह डर गईं थीं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक मीरा राजपूत ने शादी के लिए पहले मना कर दिया था। हालांकि, उन्होंने शाहिद के सामने शर्त रखी थी कि वह अपने बालों को पहले जैसे रखेंगे। इसके अलावा शाहिद के बालों का कलर नॉर्मल होगा। 

मनाई थी शादी की पांचवीं सालगिरह
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने हाल ही में शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई है। इस मौके पर शाहिद कपूर ने मीरा के लिए एक पोस्ट लिखा था। शाहिद ने सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- 'पांच साल गुजर गए हैं। तुम जैसी हो वैसा होने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।'

शाहिद आगे लिखते हैं- 'इन पांच साल में मैंने छोटी-छोटी चीजों में खूबसूरती देखी। खुद में खुशियां ढूंढी। तुम्हारे साथ के कारण ही मैंने खुद को थोड़ा और पाया। शुक्रिया तुमने मुझे बेहतर इंसान बनने में मदद करी।'      
 

End of Article