कैमरे के सामने मलाइका अरोड़ा की ड्रेस ने दिया धोखा, 'ऊप्‍स मूमेंट' पर एक्ट्रेस की शर्म से हो गई हालत खराब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2021, 12:38 PM IST

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने हॉट और बोल्‍ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। अक्‍सर मलाइका एक से एक सेक्‍सी आउटफ‍िट पहने नजर आती हैं लेकिन उन्‍हें तब शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उनकी ड्रेस सरेआम धोखा दे गई।

कैमरे के सामने मलाइका अरोड़ा की ड्रेस ने दिया धोखा, 'ऊप्‍स मूमेंट' पर एक्ट्रेस की शर्म से हो गई हालत खराब

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने हॉट और बोल्‍ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। अक्‍सर मलाइका एक से एक सेक्‍सी आउटफ‍िट पहने नजर आती हैं। 48 साल की हो चुकीं मलाइका उन अदाकाराओं में से हैं जो अपने आउटफ‍िट्स के साथ खूब प्रयोग करती हैं। कई बार मलाइका को अपनी अजीबोगरीब ड्रेसेज की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है लेकिन मलाइका बेपरवाह होकर हमेशा कुछ नया ट्राई करती रहती हैं लेकिन उन्‍हें तब शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उनकी ड्रेस सरेआम धोखा दे गई। 

सुपर हॉट एवं सेक्‍सी अदाकारा मलाइका अरोड़ा एक ईवेंट में शामिल होने गई थीं। यह कार्यक्रम था मिस डीवा यूनिवर्स ग्रैंड फिनाले का रेड कार्पेट। यहां मलाइका पीले रंग के फ्लोर स्विमिंग वन शोल्डर गाउन में नजर आई थीं। इस आउटफिट्स में मलाइका वैसे तो काफी शानदार नजर आई थीं और देखने वाले उन्‍हें देखते ही रह गए थे लेकिन जब मलाइका कैमरे के सामने पोज देने लगीं तो ऊप्‍स मूमेंट का शिकार हो गईं। 

ऐसे संभाली बात

इस दौरान मलाइका की वन शोल्डर ड्रेस ऊपर से कुछ लूज थी जिसके वजह से उन्हें उप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा और उसमें से शरीर का हिस्‍सा नजर आ रहा था। हालांकि एक्ट्रेस ने माहौल को संभाला और अपनी ड्रेस को ठीक करके फोटो सेशन कराया। 

मलाइका को एक नहीं कई बार उन्हें अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से मुश्किलों में पड़ते हुए देखा गया है। मलाइका के ऊप्‍स मूमेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है। 

हाल ही में लोगों ने उनके चलने की स्टाइल पर भी कमेंट किया और उन्हें ट्रोल किया। कुछ समय पहले मलाइका शरीर से चिपकी हुई एक ड्रेस पहनकर बाहर नजर आई थीं। यह ड्रेस काफी सेक्‍सी थी। मलाइका को इस ड्रेस के लिए काफी सुनने को मिला था। 

End of Article