Koffee With Karan 7: 65 साल की उम्र में इन तीन चीजों से जवान रहते हैं अनिल कपूर, कहा- 'सेक्स...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 01:17 PM IST

Koffee With Karan Season Seven: कॉफी विद करण सात के अपकमिंग एपिसोड में अनिल कपूर और वरुण धवन काउच पर बैठकर सवालों के जवाब देंगे। शो का टीजर सामने आया है। जानिए अनिल कपूर ने क्या खोले अपने सीक्रेट्स।

Koffee With Karan 7: 65 साल की उम्र में इन तीन चीजों से जवान रहते हैं अनिल कपूर, कहा- 'सेक्स...'

Koffee With Karan Season 7: कॉफी विद करण सीजन सात के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म जुग जुग जीयो के एक्टर वरुण धवन और अनिल कपूर काउच में बैठने वाले हैं। इससे पहले शो के होस्ट करण जौहर ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किया है। वीडियो में अनिल कपूर कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं। अनिल कपूर ने बताया कि कैसे वह इस उम्र में जवान दिखती हैं। इसके अलावा रैपिड फायर राउंड में वरुण धवन ने ज्यादातर सवालों के जवाब में अर्जुन कपूर का नाम लिया।

कॉफी विद करण सीजन सात के 11वें एपिसोड के ट्रेलर में करण जौहर अनिल कपूर से पूछते हैं- 'वह क्या तीन चीजें हैं, जो आपको जवान महसूस कराती है। इस पर अनिल कपूर ने तुरंत जवाब दिया, 'सेक्स, सेक्स और सेक्स।' ये सुनते ही करण जौहर और वरुण धवन जोर-जोर से हंसने लगते हैं। अनिल कपूर इसके बाद कहते हैं, 'ये सब स्क्रिप्टेड है।'  करण जहर इसके बाद वरुण धवन से पूछते हैं कि कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण अगली फिल्म में वह किस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते हैं। इस पर वरुण धवन कहते हैं, 'मुझसे कहा जाता है कि मैं बच्चा जैसे लगता हूं।' 

वरुण धवन ने किया अपना बचाव
करण जौहर वरुण धवन से कहते हैं, 'तुम्हें ये लगता है कि वह तुमसे बड़ी लगती हैं?' वरुण अपना बचाव करते हुए कहते हैं, 'मैंने कहा कि मैं बच्चा लगता हूं।' हालांकि, करण जौहर आसानी से पीछे नहीं छोड़ते हैं और कहते हैं, 'इसका मतलब है कि वह तुमसे बड़ी दिखती हैं।' वरुण धवन बात खत्म करते हुए कहते हैं, 'ये तुम कह रहे हो।' इसके बाद वरुण धवन और अनिल कपूर से शादी में बेवफाई पर सवाल पूछा गया। इस पर अनिल कपूर कहते हैं, 'मैं इस मामले में बेहद ईमानदार हूं।'


शो के रैपिड फायर राउंड में वरुण धवन से पूछा, 'किसे सबसे ज्यादा गॉसिप करना पसंद है?' वरुण धवन ने जवाब दिया अर्जुन कपूर। इसके बाद अगला सवाल था, 'कौन गलत स्क्रिप्ट का चुनाव करेगा?' वरुण ने दोबारा अर्जुन कपूर का नाम लिया। इसके बाद अनिल कपूर कहते हैं, 'वह मेरा भतीजा है।' 

End of Article