करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन चल रहा है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो के अगले एपिसोड में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और चंकी पांडे की पत्नी भव्या पांडे नजर आएंगी। शो में तीनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करती दिखेंगी।
गौरी की बेटी सुहाना को सलाह
शो का प्रोमो सामने आ गया है जिसे करण जौहर ने शेयर किया है। इस प्रोमो में करण गौरी खान से उनकी बेटी सुहाना खान को लेकर सवाल पूछते हैं। करण पूछते है कि एक वो सलाह जो वो डेटिंग को लेकर सुहाना खान (गौरी की बेटी) को देंगी। इसपर गौरी कहती हैं, 'कभी भी एक ही समय पर दो लड़कों को डेट मत करना।'
महीप कपूर ने कही ये बात
वहीं शो में करण ने महीप से पूछा कि अगर उन्हें बॉलीवुड की कोई फिल्म ऑफर होती है तो वो किस एक्टर संग काम करना चाहेंगी? इसपर महीप कहती हैं कि उन्हें लगता है कि वो ऋतिक रोशन के साथ बहुत अच्छी लगेंगी। इसपर करण कहते हैं, 'सच में?' तो जवाब में महीप हां कहती हैं।
एक्टिंग करियर
मालूम हो कि सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखेंगी, जिसमें उनके अलावा खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे। तीनों इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। वहीं महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

