कैटरीना कैफ ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें? 17 हजार का बीचवियर पहनकर मालदीव्स में मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 06:36 PM IST

Katrina Kaif Shared Her Pictures From Maldives: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

कैटरीना कैफ ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें? 17 हजार का बीचवियर पहनकर मालदीव्स में मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस 
Photo Credit: Instagram

Katrina Kaif Maldives Pictures, Actress Was Seen In Beachwear: अपनी अदाओं से लोगों को अपना कायल बना देने वाली अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं (Katrina Kaif Viral Pictures)। हाल ही में इस गॉर्जियस अदाकारा ने अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। लोगों को कैटरीना कैफ की यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। कैटरीना कैफ की यह तस्वीरें मालदीव्स की हैं जिन्होंने सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया है। 

क्या कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के हनीमून की हैं यह तस्वीरें?

जैसे ही कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीरें साझा की वैसे ही लोग उनके दीवाने हो गए। सोशल मीडिया यूजर्स को कैटरीना कैफ की यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं जिसमें अदाकारा ने फ्लोरल ब्रॉलेट के साथ शॉर्ट्स पहना है और उसे हरे और सफेद रंग के शर्ट के साथ पेयर किया है। यह कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ के इस बीचवियर की कीमत 17 हजार रुपए है। इन तस्वीरों को देखकर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि कैटरीना कैफ की यह तस्वीरें उनकी और विक्की कौशल के हनीमून की हैं। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कैटरीना कैफ की यह तस्वीरें उनके हनीमून की हैं या नहीं। लेकिन एक्ट्रेस ने यह तस्वीरें साझा करने के साथ अपने कैप्शन में यह बताया है कि यह जगह उनकी हैप्पी प्लेस है। 

इसी के साथ कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि कैटरीना कैफ विक्की कौशल के बिना ही मालदीव्स पहुंच गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि विक्की कौशल इंदौर में फिलहाल अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। न्यूज18 की एक खबर के अनुसार, कैटरीना कैफ एक काॅमर्शियल शूट के लिए मालदीव्स पहुंची हैं। एक सोर्स ने यह बताया कि वह एक बेवरेज ब्रांड की शूटिंग करने के लिए मालदीव्स आई हैं। कैटरीना कैफ इस ब्रांड के साथ लंबे समय से जुड़ी हुई हैं और इस ब्रांड की शूटिंग के लिए यहां कुछ दिन और रहेंगी जिसके बाद वह भारत वापस चली जाएंगी।

End of Article