Kareena Kapoor Workout Video: दो बच्चों की मां करीना कपूर ऐसे रहती हैं फिट, वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 10:19 AM IST

Kareena Kapoor Workout: एक्ट्रेस करीना कपूर दो बच्चों की मां हैं और काफी फिट हैं। क्या आप जानते हैं उनकी फिटनेस का राज? एक्ट्रेस का वर्कआउट वीडियो सामने आया है।

Kareena Kapoor Workout Video: दो बच्चों की मां करीना कपूर ऐसे रहती हैं फिट, वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी फिल्मों के साथ- साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अक्सर उनकी फोटोज व वीडियोज सामने आती हैं, जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। अब करीना की एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें वो वर्कआउट करती दिख रही हैं। 

करीना का ये वीडियो आया सामने

करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मुश्किल योगासन करती नजर आ रही हैं। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस इस वीडियो में कई मुश्किल योगासन करती दिख रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि खुद को फिट को फिट रखने के लिए बेबो कड़ी मेहनत करती हैं। उनका ये वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। करीना का ये वीडियो उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी योगा टीचर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह पहली बार नहीं है जब योगा करते हुए उनका वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार उनके वीडियो सामने आ चुके हैं।

करती हैं 108 सूर्यनमस्कार

करीना कपूर ने कुछ समय पहले अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें वो बिना रुके 108 बार सूर्य नमस्कार कर रही हैं। करीना अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी करीना कपूर खान की बॉडी काफी टोंड है। उनका ये वीडियो देखकर भी फैंस हैरान थे कि वो लगातार 108 सूर्य नमस्कार कर रही हैं। मालूम हो कि करीना के दो बेटे हैं। तैमूर अली खान और जहांगीर (जेह) अली खान। उन्होंने साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी।

वर्कफ्रंट

करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। फिल्म से एक्टर्स और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। करीना अब हंसल मेहता की फिल्म में नजर आएंगी। वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान की बात करें तो वो फिल्म विक्रम वेधा में नजर आएंगे, जिसमें ऋतिक रोशन भी अहम रोल में हैं।

End of Article