Farah and Karan Viral Video : करण जौहर को फराह खान का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, फिल्ममेकर ने की बोलती बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 11:16 PM IST

Karan Johar and Farah Khan Viral Video : फ्रेंडशिप डे के दिन करण जौहर और फराह खान ने मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण फराह के फैशन सेंस का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।

Farah and Karan Viral Video : करण जौहर को फराह खान का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, फिल्ममेकर ने की बोलती बंद

Karan Johar and Farah Khan Viral Video : बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म मेकर करण जौहर और फराह खान सबसे अच्छे दोस्त हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक- दसरे के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फ्रेंडशिप के खास दिन पर फराह और करण ने अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर किया है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में करण और फराह एक- दूसरे के फैशन सेंस को लेकर मजाक उड़ाते नजर आए। फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

करण ने फराह के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण कहते हैं, 'ओह माई गॉड तुम तो स्टॉप साइन लग रही हूं और तुम्हारे गले में ये फैशन के लिए मैंडल है क्या'। इस पर फराह कहती हैं, 'ये मेडल तुम्हें 25 साल से दोस्त बनाने के लिए हैं'।

करण ने उड़ाया फराह के फैशन सेंस का मजाक

उन्होंने आगे कहा, 'ओह माई गॉर्ड तुम्हारी शर्ट पर ये इतने फेस क्यों बने हैं। कुछ सक्सेसफुल लोगों के और कुछ अन सक्सेसफुल लोगों के हैं। यहीं बात है ना.. इस पर करण कहते हैं मैं भेदभाव नहीं करता हूं। ये करना बंद करो। तुम ये करना बंद करो... नहीं तो मैं तुम्से बात नहीं करूंगा'। इस वीडियो को वरुण धवन ने शूट किया है।

करण और फराह का फन बैंटर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो करण ने हाल ही में अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में है। इस फिल्म से करण 6 साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले करण ने ऐ दिल है मुश्किल में डायरेक्शन किया था। करण इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। करण के शो पर सेलिब्रिटीज अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करते हैं। इस शो में सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा जैसे स्टार्स नजर आ चुके हैं।

End of Article