Grammy Award Trophy: अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट ने ग्रैमी अवॉर्ड ट्रॉफी पर किया पेशाब, हरकत से फैंस रह गए दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2020, 06:18 PM IST

Kanye West post video Peeing on Grammy Award trophy: अमेरिकी रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर कान्ये वेस्ट ने हाल ही में वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार पर पेशाब कर दिया।

Grammy Award Trophy: अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट ने ग्रैमी अवॉर्ड ट्रॉफी पर किया पेशाब, हरकत से फैंस रह गए दंग

Kanye West post video Peeing on Grammy Award trophy: अमेरिकी रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर कान्ये वेस्ट ने हाल ही में वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार पर पेशाब कर दिया। वीडियो ने सोशल मीडिया पर जैसे तहलका मचा दिया है। जिसने भी यह वीडियो देखा है वह दंग रह गया कि कान्‍ये वेस्‍ट ऐसी हरकत कैसे कर सकते हैं। कान्ये द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को 20 लाख से भी ज्यादा बार देखा चुके है। वीडियो में ग्रैमी अवॉर्ड कॉमोर्ड के भीतर पड़ा दिख रहा है और कान्ये ने उसपर पेशाब किया है। 

दरअसल, कान्‍ये वेस्‍ट ने कई और ट्वीट किए हैं जिनसे यह पता चल जाता है कि उन्‍होंने यह हरकत क्‍यों की। उन्‍होंने म्यूजिक कंपनीज की आलोचना करते हुए इस बात का विरोध किया कि एक कलाकार के संगीत पर उनका नहीं बल्कि म्यूजिक लेबल्स का हक होता है। विरोध के रूप में उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड पर पेशाब करते हुए वीडियो पोस्ट किया। 

कान्‍ये ने इस वीडियो को पोस्‍ट करते हुए लिखा, ' मैं नहीं रुकूंगा।" कान्ये ने अपने म्यूजिक कॉन्ट्रक्ट के पेज शेयर किए हैं जिसके साथ उन्होंने कहा है कि वे इस आधुनिक दौर की गुलामी से आजाद होना चाहते हैं। सोशल मीडिया यूजर इसे ट्रॉफी का अपमान बताते हुए कान्ये को निशाने पर ले रहे हैं और उनकी इस हरकत पर उनसे माफी मांगने को कह रहे हैं। 

ग्रैमी अवॉर्ड अमेरिकी टीवी और सिने जगत की प्रतिष्ठित पहचान है जिसे पाना हर किसी की चाहत होती है। शायद ग्रैमी अवॉर्ड्स के इतिहास में पहली बार इस खिताब की इतनी बेइज्जती हुई है। आपको बता दें कि कान्ये वेस्ट अमेरिकी टीवी स्टार किम कर्दाशियां के पति हैं। 

End of Article