नाबालिग कंगना रनौत को ड्रिंक में मिलाकर दिया जाता था ड्रग्स, एक्‍ट्रेस ने खुद किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2020, 07:49 PM IST

सुशांत स‍िंह राजपूत केस में बॉलीवुड अदाकारा ड्रग्स का एंगल आते ही कंगना रनौत ने भी हैरान कर देने वाला खुलासा क‍िया है। उनका कहना है कि जब वह नाबालिग थीं तो उन्‍हें ड्रग्स द‍िया जाता था।

नाबालिग कंगना रनौत को ड्रिंक में मिलाकर दिया जाता था ड्रग्स, एक्‍ट्रेस ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत केस में बॉलीवुड अदाकारा ड्रग्स का एंगल आते ही अदाकारा कंगना रनौत ने भी हैरान कर देने वाला खुलासा क‍िया है। उनका कहना है कि जब वह नाबालिग थीं तो उन्‍हें ड्रग्स द‍िया जाता था और पुलिस के पास जाने से रोका जाता था। कंगना ने बाकायदा इस बारे में ट्वीट कर आरोप लगाए हैं। 

कंगना ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा- 'मैं तब नाबालिग थी और मेरे मेंटॉर इतने खतरनाक थे कि मेरी ड्रिंक में ड्रग्स मिलाते थे ताकि मैं पुलिस के पास न जा सकूं। जब मैं सफल हो गई और फेमस फिल्मी पार्टियों में जाने लगी तब मेरा सामना एक भयादन दुनिया से हुआ। ड्रग्स, अय्याशी और माफियाओं की दुनिया।'कंगना का ट्वीट सामने आती है वायरल हो गया है और एक बार फ‍िर फ‍िल्‍म जगत की काली दुनिया पर सवाल उठ गए हैं। 

कंगना ने आगे ट्विटर पर लिखा, 'अगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जांच करे तो सिनेमा की ए लिस्ट में शामिल कई लोग सलाखों के पीछे होंगे। अगर ब्लड टेस्ट किया जाए तो कई हैरान कर देने वाले मामले सामले आएंगे। मैं उम्‍मीद करती हूं कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत सिनेमा जैसे गटर की भी सफाई होगी।' 

सुशांत मामले में नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने दर्ज किया केस

सुशांत मामले में पैसे की हेराफेरी की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से ड्रग सिंडिकेट कनेक्शन की जांच के लिए मदद मांगी थी। एजेंसी ने एनसीबी को पत्र लिखा, जिसमें ड्रग एंगल की जांच के लिए सहयोग मांगा था। रिया चक्रवर्ती की ड्रग से संबंधित व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने केस दर्ज कर लिया है। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग एंगल की समानांतर जांच करेगी।  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस मामले में रिया चक्रवर्ती को मुख्‍य आरोपी बनाया है। 

End of Article