Jolly LLB 3 में एक साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, फिल्म में होगा दोनों एक्टर्स का आमना-सामना 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 08:28 PM IST

Jolly LLB 3 Updates: फैंस को अब जल्द ही बड़े पर्दे पर जाॅली एलएलबी का तीसरा सीक्वल देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ नजर आ सकते हैं। 

Jolly LLB 3 में एक साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, फिल्म में होगा दोनों एक्टर्स का आमना-सामना 

Jolly LLB 3 Latest Updates: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी के फैंस को एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जाॅली एलएलबी के पहले पार्ट में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी वहीं इसके दूसरे सीक्वल में अक्षय कुमार को लीड रोल में देखा गया था। इन दोनों अभिनेताओं को अपने-अपने रोल्स के लिए खूब पसंद किया गया था और एक्टिंग के लिए इनकी जमकर सराहना की गई थी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों को जाॅली एलएलबी का तीसरा सीक्वल यानी जाॅली एलएलबी 3 देखने को मिल सकती है। 

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, फिल्म मेकर्स अक्षय कुमार और अरशद वारसी को जाॅली एलएलबी 3 में एक साथ कास्ट करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी का आमना-सामना हो सकता है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि, सुभाष कपूर, अक्षय कुमार और अरशद वारसी इस फिल्म के लिए नए-नए आईडियाज पर बातचीत कर रहे हैं। सुभाष के आईडिया के अनुसार इस फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के बीच में फेस ऑफ देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म बेहद जबरदस्त होगी जिसमें कॉमेडी के साथ एक सीरियस टॉपिक पर डिबेट का तड़का देखने को मिलेगा। 

सूत्र ने यह जानकारी दी है कि मेकर्स यह प्लान कर रहे हैं कि बड़े पर्दे पर एक शानदार कोर्टरूम ड्रामा दिखाया जाएगा। इस फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि यह फिल्म विभिन्न शैली पर आधारित हो जिसमें कॉमेडी, ड्रामा और थ्रिलर एक साथ मौजूद हो। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस फिल्म की शूटिंग वर्ष 2023 के शुरुआती महीनों में शुरू हो सकती है। फिलहाल अक्षय कुमार अपने आगामी प्रोजेक्ट्स कठपुतली के रिलीज में व्यस्त हैं। उनके डायरी में रामसेतु, ओएमजी 2 और सेल्फी जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

End of Article