अनप्रोफेशनल बिहेवियर के लिए जाह्नवी कपूर हुईं ट्रोल, सोशल मीडिया यूजर्स ने की श्रीदेवी से तुलना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 04:20 PM IST

Janhvi Kapoor Troll for Unprofessional Behaviour: अभिनेत्री जान्हवी कपूर का एक वीडियो इंटरव्यू ऑनलाइन सामने आया है। इसी के बाद से उन्हें रूड और अनप्रोफेशनल व्यवहार के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है....

अनप्रोफेशनल बिहेवियर के लिए जाह्नवी कपूर हुईं ट्रोल, सोशल मीडिया यूजर्स ने की श्रीदेवी से तुलना

Janhvi Kapoor Troll: बॉलीवुड सेलेब्स पर फैन्स की लगातार नजर रहती है। सोशल मीडिया की बदौलत उनका निजी जीवन अब निजी नहीं है क्योंकि वो पब्लिक फिगर हैं। अब हाल ही में जान्हवी कपूर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। गुड लक जेरी की अभिनेत्री जान्हवी कपूर का एक वीडियो इंटरव्यू ऑनलाइन सामने आया है। इसी के बाद से उन्हें रूड और अनप्रोफेशनल व्यवहार के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स जान्हवी कपूर की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि श्रीदेवी कितनी पेशेवर थीं। 

दरअसल सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला पत्रकार, जान्हवी कपूर से सवाल करने की पूरी कोशिश कर है। हालांकि जान्हवी उनके प्रति सम्मानजनक नहीं थीं और यूजर्स को लगा कि वह गैर-पेशेवर और घमंडी हो रही हैं। जाह्नवी अपने व्यवहार के बचाव में कहती नजर आईं कि वह बेहद थकी हुई हैं। 

जान्हवी कपूर ने कहा, 'मैं थक गई हूं। मुझे नहीं पता कि मैं यह कैसे कर पाऊंगी। मैं आई, मैंने शूटिंग खत्म की और मैं वापस जाने के लिए फ्लाइट लेने गई लेकिन मेरी फ्लाइट रद्द हो गई। मैं पूरी रात सोया नहीं...। मैं उतरी फ्लाइट से आई.. और मैंने सोचा कि जिम जाऊंगी क्योंकि मुझे फिट दिखने की जरूरत है। मुझे नहीं पता कि मैंने क्या किया जिम में, क्योंकि मुझे बहुत नींद आ रही थी। मुझे नहीं पता कि मैंने इनमें से किसी भी इंटरव्यू में क्या कहा है क्योंकि मुझे बहुत नींद आ रही है।'

इंटरव्यू के दौरान खाने के लिए भी जान्हवी कपूर की आलोचना की जा रही है। लोग उन्हें याद दिला रहे हैं कि कैसे उनकी मां श्रीदेवी ने उनसे 10 गुना ज्यादा मेहनत की थी। कॉफी विद करण 7 में सारा अली खान के साथ नजर आने के बाद अभिनेत्री को हाल ही में काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। शो में जाह्नवी ने कहा था कि वह अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ नेपोटिज्म नाम की फिल्म करना चाहेंगी।

End of Article