Jagdeep Death: जब डिप्रेशन के कारण शराब पीने लगे थे जगदीप, अरुणा ईरानी ने बताया ये किस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2020, 09:21 PM IST

Aruna Irani On Jagdeep Death: वेट्रन एक्टर जगदीप के निधन के बाद सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब अरुणा ईरानी ने जगदीप से जुड़ी कुछ यादें को बताया है।

Jagdeep Death: जब डिप्रेशन के कारण शराब पीने लगे थे जगदीप,  अरुणा ईरानी ने बताया ये किस्सा

मुंबई. शोले के सूरमा भोपाली उर्फ जगदीप के निधन के बाद बॉलीवुड सेलेब्स और वेट्रन एक्टर्स उनसे जुड़ी यादों को शेयर कर रहे हैं। अब अरुणा ईरानी ने जगदीप से जुड़ा किस्सा बताया जब वह शराब पीकर फिल्म के सेट पर पहुंचे थे।  

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अरुणा ईरानी ने कहा- 'इसमें कोई शक नहीं है कि जगदीप सबसे महान कॉमेडियन थे। शोले में उनका सूरमा भोपाली किरदार आज तक याद किया जाता है। वह एक बेहतरीन इंसान भी थे।'
 
अरुणा ईरानी के मुताबिक- 'हम दोनों ने कई फिल्मों से साथ काम किया है। मुझे याद है कि एक बार वह सेट पर शराब पीकर आए थे। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया। इसके बाद जगदीप ने मुझसे माफी मांगी थी।'

जब डिप्रेशन में थे जगदीप
अरुणा ईरानी ने बताया कि- 'जगदीप ने मुझसे कहा सॉरी अरुणा जी! क्या करें, चलता रहता है। सबकी लाइफ में ऊपर-नीचे, डिप्रेशन आता है।' मैंने उनसे कहा- 'कोई बात नहीं।' बाद में हम दोनों की मुलाकात भी हुई। 

बकौल अरुणा ईरानी जगदीप ने मुझसे कहा- 'आप ही मेरी दोस्त हैं जो मेरे शराब पीने पर आपत्ति नहीं करती हैं। इसके अलावा मेरे डिप्रेशन को भी अच्छे ढंग से समझती हैं। अरुणा ईरानी ने कहा- 'मैं समझ सकती हूं।'

10 महीने पहले हुई मुलाकात 
अरुणा ईरानी ने जगदीप के साथ अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा- 'मैं 10 महीने पहले उनसे मिली थीं। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। ऐसे में मैं उनके घर गई बातचीत करने के लिए गई थीं।'

जगदीप को आज  मुंबई के मझगांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। फिल्म इंडस्ट्री से जॉनी लीवर उनके जनाजे में शामिल हुए। उनके जनाजे को उनके बेटे जावेद जाफरी ने कंधा दिया। जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। 
 

End of Article