इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने की भारत में CBD ऑयल को लीगल करने की मांग, किया ये पोस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2020, 03:56 PM IST

दिवंगत एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने अपने पति को याद किया। इसके साथ ही सुतापा ने भारत में सीबीडी ऑयल को लीगल किए जाने की भी मांग की।

इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने की भारत में CBD ऑयल को लीगल करने की मांग, किया ये पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का इस साल कैंसर से निधन हो गया था। उनके निधन के पांच महीने बाद अब इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर ने उस अस्पताल की फोटो शेयर की जहां दिवंगत एक्टर का इलाज चला था। इसके साथ उन्होंने CBD ऑयल को लीगल किए जाने की भी मांग की। 

इस फोटो को शेयर कर सुतापा ने लिखा, 'लंदन के अस्पताल के कमरे को बाहर से देखना जैसे मैं तब करती थी जब वो यहां थे।' इसके बाद उन्होंने #walkingalone #wishyouwerethere #cancerpain #LegalizeCBDoilinindia जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया। 

क्या है CBD Oil 

सीबीडी तेल कैनबिस पौधे (गांजे) का अर्क है। यह दर्द को कम करने के साथ-साथ चिंता को कम करने में काफी प्रभावी है। CBD ऑयल का इस्तेमाल कैंसर के मरीज दर्द से राहत के लिए करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया, सुशांत को सीबीडी ऑयल देती थी।

सोना मोहापात्रा ने भी किया था पोस्ट

हाल ही में सिंगर सोना मोहापात्रा ने CBD ऑयल के फायदों के बारे में बात की थी, जिसके बारे में उन्हें पिछले साल अपनी बहन के इलाज के दौरान पता चला था। उन्होंने पोस्ट कर लिखा था कि टीवी की कहानियां एक मजाक की तरह लगती है खासतौर पर जिस तरह से सीबीडी तेल और गांजा और व्हाट्सएप चैट के बारे में चर्चा होती है। मुझे पिछले साल तब इसके बारे में पता चला जब मेरी बहन की कैंसर की कई सर्जर हुईं। मुझे बताया गया कि उसके दर्द को ठीक करने के लिए यह जादूई साबित हो सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से मुंबई में हमें यह नहीं मिला। अंग्रेजों द्वारा इसे बैन किए जाने तक यह आयुर्वेद का आधार हुआ करता था। मालूम हो कि इस साल 29 सितंबर को इरफान खान का कैंसर से निधन हो गया था। 

End of Article