कलरफुल बिकिनी में Malaika Arora ने फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, तस्वीरें देख आहें भरने लगे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2022, 07:58 PM IST

Malika Arora Flaunts Her Toned Body In Colorful Bikini: बॉलीवुड अदाकारा अपने बिकिनी लुक से लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। सोशल मीडिया पर अदाकारा की बिकिनी पिक्स वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर लोग आहें भर रहे हैं। 

कलरफुल बिकिनी में Malaika Arora ने फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, तस्वीरें देख आहें भरने लगे लोग
Photo Credit: Instagram

Malaika Arora Raises Temparature In Bikini, See Pictures: जब भी बॉलीवुड की फिटेस्ट अदाकाराओं की बात होती है तब मलाइका अरोड़ा को जरूर याद किया जाता है। 48 की उम्र में भी अदाकारा इतनी फिट हैं कि वह एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री की नई एक्ट्रेसेज को भी कड़ी टक्कर देती हैं। ना ही सिर्फ अपनी फिटनेस बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी अदाकारा तारीफें बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका की बिकिनी फोटोज वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर लोग आहें भर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो अदाकारा की यह तस्वीरें छाई हुई हैं। इन हॉट पिकचर्स की वजह से एक बार फिर अदाकारा लोगों की नजरों में आ गई हैं। 

अदाकारा की हॉटनेस ने ढाया कहर

मलाइका की कुछ बिकिनी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्होंने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अदाकारा ने कलरफुल बिकिनी पहनी है जिसमें उनकी टोन्ड बॉडी बहुत हॉट नजर आ रही है। इस कलरफुल बिकिनी में मलाइका अरोड़ा अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। वह कलरफुल बिकिनी में शॉवर लेती हुई भी नजर आईं। अदाकारा की इन तस्वीरों ने लोगों को अपना कायल बना दिया है। जैसे ही मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीरें सामने आईं वैसे ही कमेंट सेक्शन पर तारिफों का बाढ़ आ गया। 

लोगों ने हार्ट जैसी इमोजी का इस्तेमाल करते हुए अदाकारा की तारीफ की। कुछ लोगों ने उन्हें हॉट कहा तो एक सोशल मीडिया यूजर ने 'सिजलिंग बॉम्बशेल' कमेंट किया। वैलेंटाइंस डे के दिन मलाइका ने अपनी और बॉयफैंड अर्जुन कपूर की रोमांटिक तस्वीर साझा की थी जो उनके फैंस को बहुत पसंद आई थी। अदाकारा अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं जिनकी वजह से वह लाइमलाइट में आ जाती हैं।

End of Article