बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं। ये खबरें कुछ समय से आ रही थीं कि ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों कई बार साथ नजर आए लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं। अब आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
सबा आजाद के साथ पहुंचे ऋतिक रोशन
करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में ऋतिक सबा के साथ पहुंचे और इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे। जहां ऋतिक ने ब्लैक सूट को ब्लैक शर्ट के साथ पहना तो वहीं सबा कट आउट ब्लैक ड्रेस में दिखीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हील्स गोल्डन क्लच कैरी किया और बालों को खुला छोड़ा। इस दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। मालूम हो कि सबा उम्र में ऋतिक से 16 साल छोड़ी हैं। वहीं दूसरी तरह ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ करण की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। सुजैन इस दौरान शॉर्ट शिमरी ड्रेस पहने हुईं थीं जबकि अर्सलान गोनी ब्लैक सूट में नजर आए।
पहले एयरपोर्ट पर साथ दिखे थे दोनों कपल
मालूम हो कि इससे पहले पिछले महीने दोनों कपल एयरपोर्ट पर नजर आए थे। ऋतिक सबा का हाथ थामे मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते दिखे थे। इसके कुछ समय बाद सुजैन भी उसी अंदाज में अर्सलान के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आती दिखी थीं। मालूम हो कि अर्सलान अली गोनी के भाई हैं और सुजैन के साथ पार्टी के अलावा वेकेशंस पर भी जा चुके हैं।
कैसे सामने आया ऋतिक- सबा का रिश्ता
बता दें कि कुछ समय पहले दोनों साथ में मुंबई के रेस्टोरेंट से बाहर आते स्पॉट हुए थे जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं। इसके बाद ऋतिक के परिवार के साथ सबा की तस्वीर सामने आई थी। सबा ने ऋतिक की फैमिली के साथ लंच किया था। इसके बाद ऋतिक ने कई बार सबा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किए जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को मजबूती मिली।

