Vikram Vedha Release date: इस दिन रिलीज होगी 'विक्रम वेधा', ऋतिक रोशन का मुकाबला करेंगे सैफ अली खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2021, 11:35 AM IST

Hrithik Roshan and Saif Ali Khan starrer Vikram Vedha Release date: साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) के हिंदी रीमेक की रिलीज डेट जारी कर दी गई है।

Vikram Vedha Release date: इस दिन रिलीज होगी 'विक्रम वेधा', ऋतिक रोशन का मुकाबला करेंगे सैफ अली खान

Hrithik Roshan and Saif Ali Khan starrer Vikram Vedha Release date: साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) के हिंदी रीमेक की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। यह दमदार फ‍िल्‍म अगले साल पर्दे पर आएगी। मेकर्स ने रिलीज के ल‍िए 30 सितंबर 2022 की तारीख तय की है। फ‍िल्‍म समीक्षक तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी कि विक्रम वेधा 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी, वहीं पुष्‍कर और गायत्री मिलकर ही हिंदी रीमेक का निर्देशन करेंगे। फैंस को बेसब्री से इस फ‍िल्‍म का इंतजार है क्‍योंकि सुपरस्‍टार ऋतिक रोशन इसमें लीड रोल निभाने वाले हैं। 

'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) विलेन का रोल निभाने वाले हैं। बीते कुछ वर्षों में ऋतिक रोशन ने वॉर, सुपर 30 जैसी फ‍िल्‍मों से पर्दे पर दमदार वापसी की है। इससे भी और उत्‍साहित करने वाली न्‍यूज ये है कि इस फ‍िल्‍म में बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान भी नजर आएंगे और वो भी वर्दी पहनकर पुल‍िसवाले के रोल में। एक तरह से इस फ‍िल्‍म में ऋतिक और सैफ का पर्दे पर दमदार मुकाबला होने वाला है। तमिल फिल्म विक्रम वेधा के आगामी रीमेक में ये दोनों स‍ितारे एक-दूसरे से लड़ते हुए दिखाई देंगे। 

बता दें कि आमिर खान ने भी तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिन्दी रीमेक के लिए हामी भरी थी। कहा जा रहा था कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी और ये रोल ऋतिक रोशन के खाते में आ गया। अब जब फ‍िल्‍म की अनाउंसमेंट हो गई है तो सभी तरह की अटकलों पर विराम लग गया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन मधु मंटेना की रामायण के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। ऋतिक रोशन वार के न‍िर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फ‍िल्‍म फाइटर में भी नजर आएंगे। इस फिल्‍म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी होंगी। वहीं सैफ अली खान भी फ‍िल्‍म भूत पुलिस और आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। ये दोनों सितारे अपनी पिछली फ‍िल्‍मों में काफी प्रभावशाली नजर आए थे।

End of Article