Himesh Reshammiya Birthday: 1.2 करोड़ की कार से चलते हैं हिमेश रेशमिया, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2021, 07:43 AM IST

Himesh Reshammiya Birthday: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया का आज जन्‍मदिन है। 23 जुलाई, 1973 को गुजराती संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया के घर में उनका जन्‍म हुआ था।

Himesh Reshammiya Birthday: 1.2 करोड़ की कार से चलते हैं हिमेश रेशमिया, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Himesh Reshammiya Birthday: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया का आज जन्‍मदिन है। 23 जुलाई, 1973 को गुजराती संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया के घर में उनका जन्‍म हुआ था। वह न केवल बेहतरीन गायक हैं बल्कि शानदार म्यूजिक कंपोजर और कलाकार भी हैं। उनकी आवाज का जादू ऐसा है कि फैंस झूमने लगते हैं। हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शोज को प्रोड्यूस करके की थी। उन्होंने कई टीवी शोज के टाइटल ट्रैक को कंपोज किया था और उसके बाद सलमान खान की सुपरहिट फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से उन्‍हें बॉलीवुड में ब्रेक मिला। उन्होंने सलमान की फिल्म बंधन, हैलो ब्रदर, दुल्हन हम ले जाएंगे और तेरे नाम के गानों में संगीत दिया था।

बतौर गायक की बात करें तो हिमेश को पहचान इमरान हाशमी, सोनू सूद और तनुश्री दत्ता की फिल्म आशिक बनाया आपने से मिली। इस फ‍िल्‍म के गाने काफी पसंद किए गए थे। वह पहले भारतीय कलाकार हैं जिन्होंने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म किया है। हिमेश ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। हालांकि उन्हें अभिनय की दुनिया में वह कामयाबी नहीं मिल पाई जितनी उन्हें संगीत की दुनिया में मिली है। वह कभी मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं। उन्‍होंने कई रियलिटी शोज में जज की भूमिका भी निभाई है। हिमेश ने सिनेमा में वो मुकाम हासिल कर लिया है जो बहुत कम लोगों को मिल पाता है। 

अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास कुल नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर यानी 73 करोड़ रुपये के आस पास है। हिमेश ने अब तक 800 से ज्यादा गाने गाए है। साथ ही 120 गानों को कंपोज किया है। हिमेश एक गाना गाने का 15 से 20 लाख की फीस चार्ज करते हैं। हिमेश की सर्वाधिक कमाई स्‍टेज प्रोग्राम से होती है। एक रिपोर्ट का दावा है कि वह साल में 100 से ज्‍यादा स्‍टेज शो करते हैं और एक स्टेज शो का 40 लाख रुपये लेते हैं।

हिमेश रेशमिया की प्रॉपर्टी एवं कार कलेक्‍शन 

हिमेश के पास मुंबई में एक आलीशान फ्लैट भी हैं जिसमें वो अपनी दूसरी पत्नी सोनिया कपूर के साथ रहते हैं। साल 2018 में उन्‍होंने सोनिया से शादी की थी। हिमेश के पास एक बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज है जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही उनके पास कई और भी लग्जरी गाडियां हैं।  वही हिमेश के पास मुंबई के अंधेरी इलाके में एक अपना एक म्यूजिक स्टूडियो भी है। इस स्टूडियो का नाम एच.आर स्टूडियो है।

End of Article