Arjun Rampal Net Worth: जानें कितने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं अर्जुन रामपाल, एक फ‍िल्‍म के लिए लेते हैं इतनी फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2021, 06:53 AM IST

Arjun Rampal Birthday: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की आज जन्मदिन है और वो 49 साल के हो गए हैं। अर्जुन का जन्म 26 नवंबर 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था।

Arjun Rampal Net Worth: जानें कितने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं अर्जुन रामपाल, एक फ‍िल्‍म के लिए लेते हैं इतनी फीस

Arjun Rampal Birthday: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की आज जन्मदिन है और वो 49 साल के हो गए हैं। अर्जुन का जन्म 26 नवंबर 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। अर्जुन ने साल 2001 में फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से उन्होंने अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने दीवानापन, दिल है तुम्हारा, दिल का रिश्ता, वादा, आई सी यू, असंभव, यकीन, रॉय, चक्रव्यूह, इनकार, डैडी, अनकही, दिल है तुम्हारा, डॉन, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल, राजनीति और रा.वन जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। अर्जुन ने कई अवॉर्ड जीते जिनमें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी शामिल है। 

वो छोटे थे तभी उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था जिसके बाद वो अपनी मां के साथ रहने लगे थे। उन्होंने नासिक के उसी स्कूल से पढ़ाई की जहां उनकी मां टीचर थीं। इसके बाद अर्जुन ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 1998 में उन्होंने जानी मानी मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां माहिया (2002) और मायरा (2005) हैं। शादी के करीब 20 साल बात 28 मई 2018 को दोनों ने इस बात की जानकारी दी कि वो अलग होने जा रहे हैं। 

कुछ समय बात अर्जुन का तलाक हो गया और खबर आई कि अर्जुन गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं, जो कि साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं। जल्‍द ही दोनों ने अपने रिश्‍ते पर मुहर लगा दी। गैब्रिएला का नाम एफएचएम (FHM'S) की दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है। गैब्रिएला 34 साल की हैं। अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी नहीं की है लेकिन वह उनके बेटे की मां बन चुकी हैं। 

durgaimage.com की खबर के अनुसार अर्जुन रामपाल की कुल संपत्ति लगभग 15 मिलियन डॉलर है। कहा तो ये भी गया था कि अर्जुन रामपाल ने अपनी प्रॉपर्टी दोनों बेटियों के नाम कर दी है। वहीं अर्जुन रामपाल की फीस को लेकर कोई क्लियर फ‍िगर तो नहीं है लेकिन कुछ समय पहले खबर आई थी कि उन्‍होंने अपनी फीस में इजाफा कर दिया है। 

End of Article