Dil Bechara Song Teaser: र‍िलीज हुआ द‍िल बेचारा गाने का टीजर, सुशांत के अंदाज ने जीता दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2020, 12:12 PM IST

Dil Bechara Song Teaser: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ‍िल्‍म के गाने 'दिल बेचारा' का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में सुशांत का अंदाज जबरदस्‍त नजर आया है।

Dil Bechara Song Teaser: र‍िलीज हुआ द‍िल बेचारा गाने का टीजर, सुशांत के अंदाज ने जीता दिल

Dil Bechara Song Teaser: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ‍िल्‍म के गाने 'दिल बेचारा' का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में सुशांत का अंदाज जबरदस्‍त नजर आया है। अपने अंदाज से सुशांत सिंह राजपूत फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। टीजर में सुशांत सिंह राजपूत डांस के कुछ स्‍टेप्‍स करते नजर आए हैं और अंत में मुस्‍कुराते हैं। इसी के साथ यह जानकारी भी दे दी गई है कि 10 जुलाई को यह पूरा गाना रिलीज कर दिया जाएगा। इस गाने में एआर रहमान का जादू भी नजर आएगा। 

ट्रेलर ने तोड़े रिकॉर्ड

सुशांत स‍िंह राजपूत की आख‍िरी फ‍िल्‍म द‍िल बेचारा के ट्रेलर ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड फ‍िल्‍मों के रिकॉर्ड तोड़ द‍िए हैं। यूट्यूब पर यह सबसे ज्‍यादा पसंद क‍िया गया ट्रेलर बन गया है। इस ट्रेलर ने भारतीय सिनेमा के दिग्‍गजों को ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड स्‍टार्स को भी पीछे कर दिया है। छह जुलाई को र‍िलीज हुए इस ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

दिल बेचारा हॉलीवुड फिल्म The fault in our star का हिंदी रीमेक है। साल 2018 में फॉक्स स्टूडियो ने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए थे। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 2012 में आई इसी नाम से आई नोवल पर आधारित थी। फिल्म की कहानी एक टीनएजर की है, जो थायरॉइड के कैंसर से जूझ रही है। अस्पताल में उसकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से होती है, जिसे हड्डियों का कैंसर होता। इसी से टीनएजर को प्यार हो जाता है और फिर इसी तरह से दोनों की कहानी आगे बढ़ती है।  

End of Article