Film Pathaan: बंदूक से खेलती नजर आईं दीपिका पादुकोण, पठान का मोशन पोस्टर देख उड़े दर्शकों के होश 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 01:27 PM IST

Film Pathaan Motion Poster: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान का मोशन पोस्टर जारी हुआ है जिसमें दीपिका पादुकोण बेहद इंटेंस किरदार में नजर आ रही हैं। अदाकारा के किरदार को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।

Film Pathaan: बंदूक से खेलती नजर आईं दीपिका पादुकोण, पठान का मोशन पोस्टर देख उड़े दर्शकों के होश 
Photo Credit: Instagram

Film Pathaan Motion Poster Unveiled: बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्मों में से एक पठान को देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म में दर्शकों को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। हाल ही में इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी हुआ है जिसमें दीपिका पादुकोण का किरदार बेहद इंटेंस नजर आ रहा है। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। दीपिका के साथ जॉन अब्राहम और फिल्म के निर्माता यशराज फिल्म्स ने भी यह मोशन पोस्टर साझा किया है। मोशन पोस्टर शेयर करने के साथ ही दीपिका पादुकोण का फिल्म से पहला लुक भी सामने आ गया है।  

Film Pathaan Motion Poster Released

इस मोशन पोस्टर में दीपिका पादुकोण का किरदार बेहद सीरियस है। मोशन पोस्टर में दीपिका पादुकोण बंदूक के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। उनका लुक बेहद सीरियस नजर आ रहा है और उनके सिर और गाल पर चोट के निशान भी दिख रहे हैं। यह मोशन पोस्टर शेयर करने के साथ यशराज फिल्म्स ने लिखा 'वह अब शूट करने के लिए तैयार हैं, दीपिका पादुकोण को फिल्म पठान में प्रेजेंट कर रहे हैं।' इसके आगे यशराज फिल्म्स ने यह जानकारी भी दी कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में अगले साल 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म पठान से दीपिका पादुकोण का यह पोस्टर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए। यह मोशन पोस्टर देखने के बाद दीपिका पादुकोण की कई फैंस ने उनकी तारीफ की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'अब और इंतजार नहीं किया जा रहा, यह बहुत एपिक होने वाला है।' इसके साथ एक और फैन ने लिखा 'ओएमजी, क्या लुक है।'

End of Article