लाल सिंह चड्ढा का गाना ‘टुर कलेयां’ हुआ रिलीज, देखें खुद को खोजने की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 10:22 AM IST

Laal Singh Chaddha New Song Tur Kalleyan: मेकर्स ने 25 जुलाई 2022 को 'टुर कलेयां' गाने का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया है। यह गीत लाल के सेल्फ-लव और खुद को खोजने की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को दर्शाता है...

Tur Kalleyan Song : आमिर खान और करीना कपूर स्टारर लाल सिंह चड्ढा का नया गाना रिलीज हो गया है। मेकर्स ने 25 जुलाई 2022 को 'टुर कलेयां' गाने का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया है। 'टुर कलेयां' लाल सिंह चड्ढा की यात्रा में एक अहम भूमिका निभाता है। यह गीत लाल के सेल्फ-लव और खुद को खोजने की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को दर्शाता है। इस गाने को अरिजीत सिंह, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी द्वारा गाया गया हैं, वहीं गाने का कंपोजीशन प्रीतम और लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। शानदार म्यूजिक वीडियो रिलीज के बाद दर्शकों के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह म्यूजिक वीडियो फिल्म के सबसे लंबे शॉट सीक्वेंस में से एक है। ‘तुर कलेयां’ गाने तो भारत के सबसे खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है। 

End of Article