डेविड धवन को अचानक कराना पड़ा हॉस्पिटल में भर्ती, वरुण धवन ने कैंसिल किए जुग जुग जीयो के इवेंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 09:25 PM IST

David Dhawan Discharged from Hospital: डेविड धवन की हाल ही में तबीयत कुछ ज्यादा खराब हो गई और इसी के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जानें अब कैसा है बॉलीवुड निर्माता का स्वास्थ्य....

डेविड धवन को अचानक कराना पड़ा हॉस्पिटल में भर्ती, वरुण धवन ने कैंसिल किए जुग जुग जीयो के इवेंट्स

David Dhawan Health Issues: डेविड धवन अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। कॉमेडी फिल्मों के निर्देशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। अब हाल ही में डेविड धवन अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई रिपोर्टों ने दावा किया जा रहा है कि निर्देशक-निर्माता डेविड धवन को डायबिटीज संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब उनकी तबीयत कुछ ज्यादा खराब हो गई और इसी के कारण डेविड धवन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 

रिपोर्टों ने यह भी बताया गया कि वरुण धवन ने अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने के कारण अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जीयो' के प्रमोशन इवेंट्स को बीच में ही रोक दिया है। अब ETimes की नवीनतम रिपोर्ट ने डेविड धवन के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट शेयर किया गया है। उन्होंने बताया है, 'मैं बेहतर हूं...'। 

वरिष्ठ निर्देशक के स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानने के लिए, ETimes ने डेविड धवन के अच्छे दोस्त निर्माता रतन जैन से संपर्क किया। उन्होंने कहा, 'डेविड धवन अब बेहतर हैं। वह घर पर ठीक हो रहे हैं।'

David Dhawan Back from The Hospital, Assures That He Is 'Feeling Better'

उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण डायबिटीज संबंधी जटिलताएं बताई जा रही हैं। पहले भी, फिल्म निर्माता को इसी कारण से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले ही डेविड धवन का एक वीडियो आया था जिसमें उनको बेटे वरुण के साथ जुग जुग जीयो के प्रसिद्ध डांस नंबर नाच पंजाबन का हुक स्टेप करते हुए देखा गया था। दिलचस्प बात यह है कि वरुण धवन ने इस स्टेप का नाम 'फेमस्टेप' रखा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो डेविड धवन की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया है और उन्हें गोविंदा, सलमान खान और कई अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने पार्टनर, जुड़वा 1, जुड़वा 2, बड़े मियां छोटे मियां, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, राजा बाबू सहित कई फिल्मों का निर्देशन किया है।

End of Article